Anupam Kher's Statement On TMC: सत्ता गई? एक्टर का मजेदार पोस्ट वायरल!
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश को हैरानी में डाल दिया है। बंगाल में ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता जाने और BJP की एतिहासिक जीत के बीच एक्टर अनुपम खेर (TMC pr Anupam kher ka bayan) का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अनुपम खेर हमेशा से ही अपनी हाजिर जबावी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
ऐसे में उन्होंने एक राजनीतिक संदेश देते हुए अपने मजेदार तंज से सबका दिल जीत लिया। बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के इस तंज को लोग बंगाल में हुए बड़े सियासी उलटफेर से जोड़कर देख रहे हैं और उनकी पोस्ट पर अपनी अलग-अलग प्रतिकियाएं भी दे रहे हैं।
बीजेपी नेता का TMC पर बयान
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद से बयानों का सिलसिला जारी है। पॉलिटिशियन से लेकर बड़े-बड़े कलाकार तक इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हाल ही में एक ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। दरअसल, भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने टीएसमी के सत्ता जाने पर एक मजेदार टिप्पणी की है, जो कि वायरल हो गई।
उन्होंने कहा कि एक बार अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं, लेकिन TMC की सत्ता वापसी, कभी नहीं। यह बयान सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया। इसके बाद अनुपम खेर ने भी रिएक्शन देते हुए कहा कि ‘मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है, जो लोग मेरे सिर पर बाल उगाना चाहते हैं’। उन्होंने कहा ‘ऐसी हालत में तो मैं सौ जन्मों में भी ऐसा नहीं चाहूंगा’। “जय श्री राम”
अनुपम खेर का रिएक्शन (Anupam Kher's Statement On TMC)
अनुपम खेर का यह हाजिर जवाब उनके प्रशंसको के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ‘जय श्री राम लिखकर अपनी बात खत्म की’। लोग उनके इस वायरल पोस्ट को अब बंगाल चुनाव की सबसे दिलचस्प सोशल मीडिया चर्चा से जोड़कर देख रहे हैं। अभिनेता ने स्पष्ट किया कि वे अपनी वर्तमान स्थिति से खुश हैं और उन्हें किसी भी बदलाव की जरूरत नहीं है। इस मजेदार नोकझोंक ने चुनावी नतीजों के तनावपूर्ण माहौल में हास्य का तड़का लगा दिया है।
अनुपम खेर का क्रिप्टिक पोस्ट
जैसे ही सोमवार को चुनावी नतीजे पूरी तरह से साफ हुए, वैसे ही अनुपम खेर ने एक गहरा और बहुत ही सुंदर संदेश दिया है। उन्होंने लिखा- ‘अगर उद्देश्य सही हो तो, मंजिल तय है’। ‘आप जीत को टाल तो सकते हों, लेकिन हरा नहीं सकते हैं’। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस का मानना है कि यह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की जीत की ओर इशारा है।
इस पोस्ट के सामने आते ही हजारों की संख्या में इसे लाइक, शेयर मिले हैं। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अनुपम खेर का यह 'क्रिप्टिक पोस्ट' BJP के लंबे संघर्ष और आखिर में मिली जीत को दर्शाता है। बंगाल में बीजेपी के आने और टीएमसी के जाने को एक्टर अनुपम खेर ने अपनी बातों से और अधिक प्रभावी बना दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘सत्य की जीत’ बता रहे हैं।
राजनीतिक मुद्दों पर अनुपम खेर का बेबाक अंदाज
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अनुपम खेर ने देश के राजनीतिक हालात पर अपनी बात रखी हो। वे हमेशा से राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय देते हैं। उनके बयानों को अधिकतर बीजेपी के समर्थन के तौर पर देखा गया है। कश्मीरी पंडितों के हक की बात हो या फिर देश में भ्रष्टाचार का मुद्दा, वे कभी पीछे नहीं हटते हैं।
ऐसे में बंगाल चुनाव के नतीजों पर की गई टिप्पणी उनकी बेबाक छवि को और उभारती है। अगर देखा जाए तो, अनुपम खेर मनोरंजन जगत की उन गिनी-चुनी हस्तियों में से एक हैं, जो राजनीति पर स्पष्ट स्टैंड लेने से घबराते नहीं हैं।
अनुपम खेर net worth
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुपम खेर एक दिग्गज कलाकार हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 405 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। 40 वर्षों से अधिक के करियर में वे लगभग 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.