Flypped Hindi

Dehydration Meaning In Hindi: क्या होता है

By |
 Dehydration Meaning In Hindi: क्या होता है

आज के इस आधुनिक और भागदौड़ भरे युग में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना आम सी बात हो गई है। इसी लापरवाही की वजह से जो समस्या सबसे तेजी से उभर कर सामने आ रही है, वह है ‘Dehydration’। आसान शब्दों में समझें तो यह वह स्थिति है, जब हमारे शरीर द्वारा उपयोग किए जाने वाले या शरीर से बाहर निकलने वाले तरल पदार्थ की मात्रा, ग्रहण किए गए तरल पदार्थ से अधिक हो जाती है।

जब शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ने लगता है, तो शरीर अपने सामान्य कामों को ठीक तरह से करने में असमर्थ हो जाता है। यदि समय रहते इसके इलाज के बारे में नहीं सोचा गया, तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको डिहाइड्रेशन का मतलब (dehydration meaning in hindi) बताएंगे। इसके साथ ही लक्षण, कारण और इलाज पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। 

डिहाइड्रेशन का मतलब जानें (Dehydration Meaning in Hindi)

Dehydration in Hindi को हिंदी भाषा में 'निर्जलीकरण' कहा जाता है। यह बीमारी सिर्फ प्यास लगने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक जटिल मेडिकल समस्या है। बता दें कि हमारे शरीर का लगभग दो-तिहाई हिस्सा पानी से बना हुआ है। यह पानी हमारी कोशिकाओं, रक्त वाहिकाओं और अंगों के बीच पाया जाता है।

मेडिकल टर्म में समझे तो, डिहाइड्रेशन का अर्थ (dehydration meaning in hindi) है, शरीर में पानी की कमी के साथ-साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे कि सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की भारी कमी होना। यह सभी जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे दिल की धड़कन, तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों के को ठीक से काम करवाने के लिए विद्युत संकेतों का इस्तेमाल करते हैं।

शरीर में पानी का महत्व और इसकी भूमिका

हमारे शरीर के हर हिस्से को पानी की जरूरत होती है। बिना पानी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

  • तापमान नियंत्रण: हमारे शरीर का तापमान मौसम के हिसाब से बदलता रहता है, ऐसे में पसीने के माध्यम से पानी शरीर को ठंडा रखता है।
  • पाचन और मेटाबॉलिज्म: भोजन को तोड़ने और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए पानी अनिवार्य है।
  • अपशिष्ट निष्कासन: पानी यूरिन और पसीने के माध्यम से शरीर से टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थ) बाहर निकलने में मदद करता है।
  • जोड़ों का स्वास्थ्य: यह जोड़ों के बीच 'लुब्रिकेंट' या चिकनाई का काम करता है, जिससे घर्षण कम होता है और जोड़ों में दर्द कम होता है।
  • मस्तिष्क का विकास: पर्याप्त पानी मस्तिष्क की एकाग्रता और सोचने की क्षमता को बेहतर करने में सहायक है।

Dehydration Kya Hota Hai? स्थिति और प्रकार

डिहाइड्रेशन को लोग ज्यादातर सामान्य प्यास समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। हमारे शरीर में पानी की कमी अलग-अलग स्तर पर हो सकती है। आइए जानते हैं।

हल्का डिहाइड्रेशन (Mild Dehydration): इसमें शरीर में पानी की मात्रा लगभग 1-2% तक कम हो जाती है, जिससे व्यक्ति को प्यास लगती है और थोड़ी सुस्ती महसूस होती है।

मध्यम डिहाइड्रेशन (Moderate Dehydration): इसमें शरीर में पानी की कमी 5% तक पहुंच जाती है। इस वजह से हृदय गति बढ़ सकती है, त्वचा रूखी हो जाती है और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

गंभीर डिहाइड्रेशन (Severe Dehydration): यह एक मेडिकल इमरजेंसी है, जहां पानी की कमी 10% से अधिक हो जाती है, जिससे शरीर के अंग काम करना बंद कर सकते हैं और व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है।

शरीर में पानी की कमी के मुख्य कारण कौन-कौन से हैं? (dehydration causes in hindi)

डिहाइड्रेशन में उम्र का कोई संबंध नहीं होता है, यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। इन सभी कारणों को समझना बेहद ही आवश्यक है।

  • कम पानी पीना: आजकल लोग काम की व्यस्तता के चलते पानी पीना भूल जाते हैं। यदि आप भी दिन भर में 8-10 गिलास पानी नहीं पीते हैं, तो धीरे-धीरे शरीर में पानी का स्तर घटने लगता है और आपकी बॉडी डिहाइड्रेट होने लगेगी।
  • अत्यधिक पसीना आना: तपती गर्मी और उमस वाले मौसम में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना छोड़ता है। यदि आप योगा कर रहे हैं और धूप में काम कर रहे हैं, तो पसीने के जरिए पानी और नमक तेजी से बाहर निकल जाते हैं।
  • उल्टी और दस्त: यह डिहाइड्रेशन का सबसे आम और खतरनाक कारण है। अचानक से हुई उल्टी या दस्त से शरीर से बहुत ज्यादा मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। यह समस्या सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों में बहुत जल्दी गंभीर स्तर पर पहुंच जाती है।
  • बुखार: शरीर का तापमान बढ़ने पर त्वचा की सतह से पानी का वाष्पीकरण बढ़ जाता है। ऐसे में जितना तेज बुखार होगा, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ने की उतनी ही अधिक संभावना बढ़ जाती है।
  • शराब और कैफीन का सेवन: अधिक मात्रा में शराब और कैफीन का सेवन करने से बार-बार टॉयलेट आती है, जिससे शरीर से पानी की मात्रा कम होने लगती है।

लक्षणों को कैसे पहचानें? (dehydration symptoms in hindi)

dehydration ke lakshan in hindi को जल्दी से पहचानना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके। आपका शरीर पानी की कमी होने पर कई तरह के सिग्नल भेजता है, जिसके शुरुआती लक्षण कुछ इस प्रकार के हो सकते हैं।

  • बहुत अधिक प्यास लगना और मुंह का चिपचिपा होना।
  • टॉयलेट का कम आना और उसका रंग गहरा पीला होना।
  • हल्का सिरदर्द और मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द।
  • त्वचा का बेजान और रूखा होना।

गंभीर लक्षणों में यह शामिल हो सकता है।  

  •  बहुत अधित थकावट होना और नींद आना या बेहोशी छाना।
  • आंखों का अंदर की ओर धंस जाना।
  • छोटे बच्चों में सिर के तालू का अंदर घुसना और रोते समय आंसू न निकलना।
  • ब्लड प्रेशर का कम होना और धड़कन का तेज चलना।
  • भ्रम की स्थिति या बोलने में जुबान का लड़खड़ाना।

डिहाइड्रेशन का निदान और परीक्षण (diagnosis and testing for dehydration)

इसकी गहराई से जांच के लिए निम्नलिखित टेस्ट किए जाते हैं जैसे-

  1. यूरिन टेस्ट: यूरिन टेस्ट से पता चलता है कि शरीर कितना डिहाइड्रेटेड है और क्या किडनी पर इसका कोई असर तो नहीं पड़ा है।
  2. ब्लड टेस्ट: इससे खून में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और किडनी के फंक्शन का परीक्षण किया जाता है।
  3. शारीरिक परीक्षण: इसमें डॉक्टर मरीज का ब्लड प्रेशर टेस्ट करते है और दिल की धड़कन की जांच करते हैं।

Dehydrated Food: स्वास्थ्य के लिए कितना सही

Dehydrated Food का मतलब, वह भोजन है जिसमें पानी की मात्रा को सुखा दिया गया हो। यह तरीका खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। आइए इनके फायदे और नुकसान को समझते हैं।

विशेषतामहत्वपूर्ण जानकारी
मतलबऐसा भोजन जिसकी नमी या पानी की मात्रा को पूरी तरह सुखा दिया गया ह, ताकि वह लंबे समय तक सुरक्षित रहेंय़
प्रमुख उदाहरण

ड्राइ फ्रूट्स, पास्ता, सूखा मांस और रेडी-टू-ईट पैकेट बंद मील्स।

 

मुख्य फायदे

.ये वजन में बहुत हल्के होते हैं, जिससे इन्हें ले जाना आसान है।

 

.ये आसानी से खराब नहीं होते और महीनों तक सुरक्षित रहते हैं।

मुख्य नुकसान

.इन्हें खाने से प्यास बहुत ज्यादा लगती है।

 

.पर्याप्त पानी न पीने पर ये शरीर के अंदरूनी पानी का उपयोग पाचन के लिए करते हैं।

सेहत पर प्रभावयदि सावधानी न बरती जाए, तो इनके अधिक   सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।

 

डिहाइड्रेशन का इलाज

डिहाइड्रेशन की स्थिति सामान्य से लेकर गंभीर हो सकती है।

  • हल्की स्थिति: इसे घर पर ही कंट्रोल किया जा सकता है। आप घर पर ही पानी, नींबू पानी, नारियल पानी या ताजे फलों के रस का सेवन कर सकते हैं।
  • ORS: ओआरएस का घोल इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने का सबसे सफल और वैज्ञानिक तरीका है। यह किसी भी मेडिकल पर आसानी से मिल जाता है।
  • मेडिकल ट्रीटमेंट: स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में IV Fluids (नसों के जरिए पानी और ग्लूकोज) चढ़ाया जाता है, ताकि पानी की कमी को पूरा किया जा सकें।

Dehydration के प्रभावी घरेलू उपाय (Dehydration Home Remedies in Hindi)

दवाओं के अलावा, आप इन कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

  1. नारियल पानी: यह इलेक्ट्रोलाइट्स का खजाना है और आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में सहायक है।
  2. छाछ और लस्सी: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और प्रोबायोटिक्स के साथ पानी की कमी पूरा करने के लिए छाछ और लस्सी का सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है।
  3. फल और सब्जियां: तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा और स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से शरीर में 90% से अधिक पानी की पूर्ति होती है।
  4. जौ का पानी: यह शरीर से गर्मी बाहर निकालता है और किडनी को साफ रखता है।

डिहाइड्रेशन से बचाव के उपाय या सावधानियां

बचाव हमेशा इलाज से बेहतर होता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इन आदतों को अभी अपनाएं।

  • दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। प्यास लगने का इंतजार न करें।
  • एक्सरसाइज शुरू करने से पहले, दौरान और बाद में पानी या स्पोर्ट्स ड्रिंक लेना न भूलें।
  • दोपहर 12-4 बजे के बीच बाहर बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो छाता रखें और पानी की बोतल साथ में रखें।
  • अधिक तला-भुना और मसालेदार खाना न खाएं, क्योंकि यह शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बॉडी में पानी की कमी करता है।

निष्कर्ष

डिहाइड्रेशन (dehydration in hindi) एक ऐसी समस्या है, जिसे हम सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि यह आम सी दिखने वाली समस्या हमारे शरीर को किस हद तक प्रभावित कर सकती है। बदलता वातावरण और गर्मी वाले मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए हमें इसके लक्षणों को पहचानने से लेकर लाइफस्टाइल में बदलाव करने होते हैं। साथ ही कुछ जरूरी आदतों को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाना होता है।

बता दें कि पानी केवल प्यास बुझाने का साधन नहीं है, बल्कि जीवन की वह धारा है जो हमारी कोशिकाओं को जीवित रखती है। यदि आपको बार-बार dehydration ke lakshan in hindi  महसूस होते हैं, तो इसे नजरअंदाज करने की जगह तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें और अपनी दिनचर्या में तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं।

आपका एक जागरूक कदम और पर्याप्त पानी का सेवन आपको न केवल डिहाइड्रेशन से बचाएगा, बल्कि आपको अधिक ऊर्जावान, सक्रिय और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा। ध्यान दें, एक गिलास पानी समय पर पीना आपको कई बड़ी बीमारियों से कोसों दूर रख सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

जब शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ की मात्रा पीने वाले पानी से अधिक हो जाती है, तो उसे डिहाइड्रेशन कहते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने पर शरीर के जरूरी अंग काम करना बंद कर देते हैं।

ऐसी स्थिति में तरबूज, खीरा और संतरे जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करें। साथ ही नारियल पानी या ORS भी पीएं। ये चीजें शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को तुरंत पूरा करेंगी।

अपने यूरिन के रंग की जांच करें। यदि यह साफ या हल्का पीला है, तो आप हाइड्रेटेड हैं। वहीं यदि आपकी त्वचा में लचीलापन है और मुंह में नमी है, तो शरीर में पानी का स्तर सही है।

इसमें बहुत अधिक चाय, कॉफी, शराब और अधिक नमक वाले तले-भुने भोजन को लेने से बचें। ये चीजें 'ड्यूरेटिक' का काम करती हैं, जिससे बार-बार टॉयलेट आती आती है और शरीर में पानी की कमी और बढ़ जाती है।

यह मुख्य रूप से पानी और शरीर के आवश्यक मिनरल्स जैसे सोडियम, पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से होता है। इन आवश्यक मिनरल्स के बिना शरीर की कोशिकाएं तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में असमर्थ हो जाती हैं और शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य शिक्षा के लिए दी गई है। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह न माना जाए। डिहाइड्रेशन संबंधित किसी भी गंभीर लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। किसी भी बीमारी का खुद से इलाज करना खतरनाक हो सकता है।

No tags available for this post.