Flypped Hindi

मुलायम परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 38 की उम्र में प्रतीक यादव का निधन!

By |
 मुलायम परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 38 की उम्र में प्रतीक यादव का निधन!

Prateek Yadav death updates in hindi : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक यादव लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है।

प्रतीक यादव लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक यादव (Prateek Yadav death news in hindi) पिछले काफी समय से फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी और लगातार उनका इलाज चल रहा था। कुछ रिपोर्ट्स में ब्लड क्लॉटिंग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी जिक्र नज़र आया है। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक बीमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के हिसाब से बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी। बुधवार सुबह अचानक उनकी हालत काफ़ी गंभीर हो गई, जिसके बाद उनके परिवार के लोग उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जब उन्हें अस्पताल लाया गया तब उनकी स्थिति बेहद नाजुक और गंभीर थी और डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

प्रतीक यादव की मौत की खबर सिविल अस्पताल ने दी

लखनऊ के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्रतीक यादव को काफ़ी गंभीर हालत (Prateek Yadav incident in hindi) में अस्पताल लाया गया था। मेडिकल टीम ने तुरंत ही इलाज शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाई।

प्रतीक यादव के निधन की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर समर्थकों और परिचितों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। कई राजनीतिक नेताओं और समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों ने अस्पताल पहुंचकर परिवार को सांत्वना भी दी।

प्रतीक यादव ने फिटनेस और बिजनेस में पहचान बनाई थी

हालांकि प्रतीक यादव एक बड़े राजनीतिक परिवार से ज़रूर ताल्लुक रखते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखी। वह बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में खुदको ज्यादा सक्रिय रखते थे। लखनऊ में उनका एक चर्चित फिटनेस सेंटर भी था, जिसे लेकर वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे।

फिटनेस के प्रति उनका जुनून अक्सर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता था। वह अपनी फिटनेस वीडियो और हेल्थ टिप्स शेयर करते थे। कई लोग उन्हें एक फिटनेस आइकन के रूप में भी जानते थे। राजनीति में सक्रिय न होने के बावजूद यादव परिवार के सदस्य होने के कारण वह अक्सर चर्चा में भी बने रहते थे।

प्रतीक यादव की निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

Prateek Yadav latest news in hindi : पिछले कुछ समय से प्रतीक यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफ़ी सुर्खियों में रहे थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ ऐसे पोस्ट साझा किए थे, जिनमें मानसिक तनाव और व्यक्तिगत संघर्ष का जिक्र हो रहा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में वैवाहिक जीवन में तनाव की बात भी सामने नज़र आई थी, हालांकि परिवार की ओर से इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की गई थी।

उनकी पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं और बीजेपी से जुड़ी हुई हैं। वहीं प्रतीक यादव हमेशा लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते थे। दोनों की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में ही नजर आती थी।

अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने प्रतीक यादव की मौत पर जताया दुख

प्रतीक यादव के निधन (prateek yadav death news updates) के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएं जाहिर करते हुए उन्होंने परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की बात कही।

यादव परिवार के करीबी लोगों के अनुसार परिवार इस समय बहुत गहरे सदमे में है। घर पर शोक व्यक्त करने वालों का लगातार पहुंचना जारी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी दुख का माहौल नज़र आ रहा है।

प्रतीक यादव की मौत से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर

प्रतीक यादव के निधन की खबर (Prateek Yadav breaking news in hindi) ने पूरे यादव परिवार को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़े होने के कारण उनकी पहचान राजनीतिक परिवार के सदस्य के रूप में थी, लेकिन उन्होंने हमेशा खुद को राजनीति से अलग रखा।

उनके करीबी लोगों का कहना है कि वह बेहद मिलनसार और फिटनेस को लेकर जागरूक व्यक्ति थे। कम उम्र में उनके निधन से परिवार, दोस्त और समर्थक सभी स्तब्ध हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

प्रतीक यादव की अंतिम संस्कार की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ में ही किया जाएगा। परिवार के करीबी रिश्तेदार और राजनीतिक हस्तियां अंतिम दर्शन के लिए वहाँ पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है, क्योंकि बड़ी संख्या में समर्थकों और नेताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

 

No tags available for this post.