Raghav Chadha Marriage Controversy: क्या शादी बनी AAP में दरार की वजह?
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी यानी BJP का दामन थाम लिया है, जिससे दिल्ली की सियासत में सियासी संग्राम का दौर (raghav chadha aap controversy) शुरू हो चुका है। इस दलबदल के बाद विवाद इतना बढ़ गया है कि वह इनकी शादी तक जा पहुंचा है।
दरअसल, राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने के कारणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसके जवाब में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने उन पर तीखा प्रहार किया है। भारद्वाज ने इस पूरे घटनाक्रम को पार्टी के खिलाफ एक बड़ा 'षड्यंत्र' करार दिया है। साथ ही यह भी कहा कि राघव और परिणीति की शादी भी (Raghav Chadha marriage controversy) इस पार्टी की वजह से हुई है।
राघव चड्ढा और आप के बीच दरार की क्या है असली वजह? (AAP internal conflict)
राघव चड्ढा ने अपने वीडियो मैसेज में यह स्पष्ट किया कि अब आम आदमी पार्टी वह पुरानी वाली पार्टी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर अब एक 'टॉक्सिक' यानी जहरीला माहौल बन चुका है, जहां असली में काम करने वाले लोगों को काम करने से रोका जाता है। राघव का कहना है कि, उन्हें संसद में बोलने तक की भी आजादी नहीं मिल रही थी।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब कुछ भ्रष्ट और समझौतावादी लोगों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। राघव ने आगे बात करते हुए कहा कि पार्टी अब देशहित के लिए काम करने की जगह निजी फायदों के बारे में (Raghav Chadha party conflict) पहले सोचती है। उनका पार्टी छोड़ने का कदम उठाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच भी हलचल पैदा हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, इस दलबदल और आपसी विवाद की वजह से राघव चड्ढा के फॉलोअर्स की संख्या में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। लोग उनके द्वारा अचानक से लिए गए इस फैसले से काफी हैरान और नाराज नजर आ रहे हैं।
राघव के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार और शादी पर प्रहार (Raghav Chadha marriage controversy)
राघव चड्ढा के इन आरोपों के कुछ समय बाद ही AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी एक वीडियो जारी कर उन पर गंभीर पलटवार किया। भारद्वाज ने कहा कि सभी को अपने मुताबिक निर्णय लेने का अधिकार है, ऐसे में राघव को भी पार्टी छोड़ने का पूरा अधिकार है। लेकिन वह जिस पार्टी की बदौलत आज यहां तक पहुंचे हैं, उसी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस राजनीतिक दल ने उन्हें राज्यसभा भेजा और जिस पार्टी की वजह से उनकी और परिणीति चोपड़ा की शादी (Raghav Chadha marriage controversy) भी संभव हो पाई है, उसके खिलाफ ऐसा जहर उगलना ठीक बात नहीं है।
सौरभ ने नौकरी और राजनीति की तुलना करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति नौकरी छोड़ता है, तो वह कम से कम तीन महीने का नोटिस देता है, ताकि कार्यभार सुचारू रूप से चलता रहे। लेकिन राघव ने न केवल पार्टी छोड़ी है, बल्कि वह अपनी मूल पार्टी की छवि खराब करने की हर संभंव कोशिश कर रहे हैं। भारद्वाज ने राघव को 'विश्वासघाती' बताते हुए उनके इरादों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी का सफर (Parineeti Chopra marriage news)
बता दें कि राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर 2023 को हुई थी। यह शादी उदयपुर, राजस्थान के द लीला पैलेस में भव्य तरीके और पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। लेकिन इन दोनों की शादी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। इनकी शादी को लेकर कुछ न कुछ सुनने को अक्सर मिलता रहता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.