Sandeep Reddy Vanga’s viral statement: सिनेमा की पावर या राजनीति?
फैमस फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय थलपति को उनकी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) की पहली सफल रैली पर शुभकामनाएं दी है। वांगा ने इस बड़ी उपलब्धि को ‘सिनेमा की ताकत बताया है’। वांगा के इस बयान के (Sandeep Reddy Vanga’s viral statement) बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
जी हां, थलपति विजय की इस राजनीतिक शुरुआत ने न केवल तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मचा दी है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी संदीप रेड्डी वांगा के बयान के बाद इंटरनेट भी दो गुटों में बंट गया है।
विजय को मिला संदीप वांगा का समर्थन
बता दें कि विजय थलपति ने अपनी पार्टी ‘TVK’ की पहली बड़ी रैली आयोजित की, जिसमें लाखों की संख्या में उनके फैंस और समर्थक पहुंचे। इस मौके पर ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए, विजय को उनके साहस और नई पारी के लिए बधाई दी। साथ ही कहा कि विजय का यह कदम 'सिनेमा की ताकत है'। वांगा का ऐसा कहना है कि एक अभिनेता की लोकप्रियता उसे जनता की सेवा करने के लिए एक मजबूत मंच देती है।
विजय थलपति का राजनीति में आना दक्षिण भारत के लिए नई बात नहीं हैं, लेकिन वांगा जैसे एग्रेसिव फिल्ममेकर का उन्हें सरेआम सपोर्ट करना चर्चा का केंद्र बना हुआ है। उनके समर्थन और बयान ने सिनेमा जगत और राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रशंसको के बीच अब यह चर्चा तेजी से दौड़ रही है कि क्या थलपति विजय का फिल्मी स्टारडम उन्हें चुनावों में जीत दिलाने के लिए काफी होगा?
संदीप रेड्डी वांगा वायरल बयान (Sandeep Reddy Vanga’s viral statement)
जैसे ही संदीप रेड्डी वांगा ने विजय को बधाई दी, इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां विजय के समर्थकों वांगा के 'Power Of Cinema' वाले बयान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, आलोचकों ने इसे फिल्म और राजनीति का गलत मेल बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि ‘स्क्रीन पर हीरो होना और वास्तविक जीवन में एक राजनेता की जिम्मेदारियां निभाना दो बिल्कुल अलग-अलग बातें हैं’।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे X और इंस्टाग्राम पर लोग इस बात को लेकर खूब बहस कर रहे हैं कि क्या संदीप रेड्डी का समर्थन केवल फिल्ममेकर होने की वजह से हैं या फिर वे विजय की विचारधार से भी अपनी सहमति जता रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ यूजर्स का मानना है कि सिनेमा में अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल करना लोकतंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, जबकि कुछ लोग इसे बदलाव की एक नई लहर के रूप में भी देख रहे हैं।
विजय थलापति फैंस रिएक्शन
विजय के विरोध में भी कुछ कमेंट्स देखने को मिले हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक्टिंग और जमीन पर काम करने में बहुत फर्क होता है। विजय को कोई अनुभवी सीएम कैंडिडेट की जरूरत है, अगर नहीं हैं तो कोई मेंटोर होना चाहिए। वहीं, एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि, राजनीति सिनेमा की दुनिया से बिल्कुल अलग है। तमिल लोगों का जल्द ही यह भ्रम टूट जाएगा।
विजय थलापति फिल्मी जीत
विजय थलापति ने करियर के पीक पर सिनेमा जगत छोड़कर राजनीति में कदम रखा है। उनके इस फैसले का लोगों ने पूरा सपोर्ट किया है। विजय की नई पार्टी ने AIDMK और DMK जैसी बड़ी पार्टियों को हराया है।
विजय थलापति net worth
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय थलपति की संपत्ति लगभग 603 करोड़ रुपये से लेकर 624 करोड़ रुपये के बीच है। इसमें से 400 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और लगभग 198 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। अब वे फिलहाल अपने राजनीति करियर को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विजय को जितनी फिल्मों से सफलता मिली है, उतनी ही राजनीति से मिलती है या नहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.