Flypped Hindi

Shahid And Janhvi Film Update In Hindi: पहली बार दिखेंगे साथ! होगा धमाल

By |
Shahid And Janhvi Film Update In Hindi: पहली बार दिखेंगे साथ! होगा धमाल

बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' यानी शाहिद कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'Cocktail 2' और वेब सीरीज 'Farzi 2' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन सबसे बड़ी खबर उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर आ रही है, जो सीधे बड़े पर्दे से जुड़ी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, शाहिद कपूर जल्द ही फैमस डायरेक्टर अमित शर्मा की एक नई रोमांटिक-कॉमेडी मूवी (Amit Sharma director film update in hindi) में लीड रोल करते हुए नजर आएंगे।

लेकिन इस फिल्म की खास बात होंगी इसकी हीरोइन। जी हां, खबर है कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर पहली बार शाहिद कपूर के साथ (Shahid Kapoor and Janhvi Kapoor film update in hindi) स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आने वाली है। इस खबर के सोशल मीडिया पर आने के बाद से फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल एक स्टेप ऊपर जा चुका है।

अमित शर्मा की फिल्म में शाहिद और जाह्नवी की एंट्री (Amit Sharma director film update in hindi)

‘बधाई हो’ फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा इस बार रिश्तों और प्यार में बेहद ही यूथफुल नजरिया पेश करने की प्लानिंग में हैं। अपनी इस अपकमिंग फिल्म में वे शाहिद और जाह्नवी की नई जोड़ी का कोलाबरेशन करेंगे। ऐसे में यह नई जोड़ी बॉलीवुड के लिए एक ‘फ्रेश पेयर’ साबित होगी, जो कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब हो सकती है।

रिपोर्ट्स की माने तो, जाह्नवी कपूर फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स के साथ एडवांस बातचीत कर रही है। यदि सब कुछ ठीक चलता है, तो यह फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो सकती है। वहीं, ऐसी भी खबरें हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के इसी साल शुरू होने की उम्मीद है।  

क्या होगी शाहिद और जाह्नवी की फिल्म की कहानी? (Shahid Kapoor and Janhvi Kapoor film update in hindi)

यह मूवी काफी मजेदार और आज के दौर के युवाओं के जीवन की सच्चाई को दिखाएगी, जो कि पूरी तरह से कॉमेडी एंटरटेनर होने वाली है। शाहिद कपूर भी काफी लंबे समय के बाद रॉम-कॉम जॉनर में अपनी वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दर्शकों को फिल्म में हंसी और भावनाओं का एक बेहतरीन संतुलन देखने को मिल सकता है, क्योंकि अमित शर्मा अपनी फिल्मों में इमोशनल टच जरूर एड करते हैं।

फिल्म मेकर्स का कहना है कि इन दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर एक नया जादू बिखेरेगी, जिससे फिल्म को लेकर अभी से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है।

शाहिद कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स (Shahid Kapoor upcoming movie in hindi)

फिलहाल इस फिल्म के नाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बड़ा अपडेट यह है कि इसकी शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। बता दें कि शाहिद कपूर फिलहाल अपने पुराने प्रोजेक्ट्स जैसे ‘फर्जी 2’ की शूटिंग मे व्यस्त हैं और इसके कम्पलीट होने के बाद ही वे नई फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे।

फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम अभी से ही काफी तेजी से चल रहा है और मेकर्स सपोर्टिंग कास्ट को फाइनल करने में लगे हुए हैं, ताकि फिल्म में सभी किरदार अच्छे नजर आएं। शाहिद कपूर जल्द ही ‘कॉकटेल 2’ में (Shahid Kapoor next movie update in hindi) भी नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ ‘कृति सेनन’ और ‘रश्मिका मंदाना’ मुख्य भूमिका में हैं।

जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट (Janhvi Kapoor film update in hindi)

बात करें जाह्नवी की तो वे अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। फिलहाल वे अपनी साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म स्क्रीन पर 4 जून को दस्तक देने वाली है और इसके बाद शायद वे शाहिद के साथ अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू करें।

शाहिद और जाह्नवी की कमाई का क्या है जरिया?

शाहिद कपूर (shahid kapoor net worth in hindi) की कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ रुपये से भी अधिक होने का अनुमान है। उनकी कमाई का जरिया फिल्में और एडवरटाइजमेंट ब्रांड्स है। वहीं, बात करें जाह्नवी की कुल संपत्ति (janhvi kapoor net worth in hindi) की तो उनके पास लगभग 82 करोड़ रुपये होने का अनुमान हैं। वे फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से पैसा कमाती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

नहीं, फिलहाल फिल्म के टाइटल के बारे में कोई जानकारी नहीं है और अभी इसे एक अनटाइटल्ड रोमांटिक-कॉमेडी प्रोजेक्ट के रूप में ही प्रमोट किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू होने की संभावना है। जैसे ही शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज 'फर्जी 2' का काम पूरा कर लेंगे।, वैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है।

शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'ओ रोमियो' में देखा गया था। लेकिन वे अब जल्द ही 'कॉकटेल 2' और 'फर्जी 2' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

जाह्नवी कपूर और राम चरण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'पेड्डी' इसी साल 4 जून को पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

लीड रोल करने वाले स्टार्स के अलावा फिल्म की बाकी कास्ट और अन्य किरदारों को लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसी खबरें हैं कि मेकर्स बाकी कास्ट की खोज में लगे हुए हैं।

No tags available for this post.