Flypped Hindi

Shefali Jariwala Cause Of Death: क्या थी मौत की वजह? पराग ने बताया सच

By |
Shefali Jariwala Cause Of Death: क्या थी मौत की वजह? पराग ने बताया सच

सोशल मीडिया पर अक्सर मशहूर हस्तियों को लेकर गलत खबरें वायरल होती रहती हैं। अब ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर कुछ भ्रामक दावे किया जा रहे हैं, जिसने फैंस को भी सदमे में डाल दिया। इन खबरों में दावा किया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला की मौत किसी इंजेक्शन की वजह से हुई है।

इस खबर के सामने आने के बाद, शेफाली के पति और अभिनेता पराग त्यागी ने इन दावों को पूरी तरह से झूठा और बकबास कहा है। पराग ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरें महज एक अफवाह है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

शेफाली जरीवाला की मौत की वजह बना इंजेक्शन, दावों का सच क्या?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में ऐसा कहा जा रहा था कि शेफाली ने गोरा होने या खुद को जवान रखने के लिए कोई खास इंजेक्शन लिया था, जिसके रिएक्शन की वजह से उनकी जान चली गई। पराग त्यागी ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि, ‘हमें किसी इंजेक्शन की क्या जरूरत थी? शेफाली अपनी जिंदगी में इस समय सबसे ज्यादा फिट थीं’।

उन्होंने गोरपन या जवानी के लिए इंजेक्शन की अफवाहों को भी खारिज किया और पूछा कि ‘उन्हें और गोरा होने की क्या जरूरत थी?’ और कहां कि ‘आप मुझे बताएं कि कौन सा इंजेक्शन होता है, जो जिंदा रखता है, अगर ऐसा होता तो रटन टाटा जी भी जिंदा होते’।

पराग ने शेफाली की मौत पर अहम खुलासे करते हुए बताया कि निधन से महज एक दिन पहले उन्होंने भरपेट चायनीज खाया था। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग सब कुछ खाते हैं। हमें भूखे रहने की क्या जरूरत है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एक्ट्रेस की सेहत बिल्कुल सही थी और उनके चेहरे पर प्राकृतिक चमक रहती थी। ऐसे में इन खबरों का कोई महत्व नहीं बनता।

शेफाली की मौत पर पराग त्यागी का बयान (शेफाली जरीवाला न्यूज अपडेट)

पराग ने भावुक होते हुए कहा कि शेफाली का निधन उनकी लाइफ का सबसे बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई शायद वो कभी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही हमने साथ में शारीरिक रूप से कम समय बिताया था, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा उनके साथ रहेगी।

उन्होंने लोगों से अपील भी की ‘दोस्तों, ऐसा मत करो’। किसी की मौत पर इस तरह की अफवाहें फैलाना बहुत ही गलत है। इसे तुरंत यहीं रोक दो। बता दें कि पराग त्यागी के बयान ने उन तमाम दावों पर विराम लगा दिया है, जो कि पिछले कुछ घंटों से इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही थी और लोगों को गुमराह कर रही थी।

क्या थी शेफाली जरीवाला की मौत की वजह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को मुंबई में हुआ था। उनकी मौत का कारण अचानक कार्डियक अरेस्ट था, जिसके बाद उन्हें बचाया न जा सका।

शेफाली की करियर जर्नी

बता दें कि शेफाली ने 2002 में 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो से रातों-रात सफलता की सीढिंया चढ़ी थीं, इसके बाद उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से पहचान मिली। फिर उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्मों और 'नच बलिए' व 'बिग बॉस 13' जैसे मशहूर रियलिटी शोज में अपनी डांसिंग और बेबाक पर्सनालिटी से दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। वह अपनी फिटनेस का बुहत ख्याल रखती थीं और डेली वर्कआउट करती थीं।

पराग त्यागी से जुड़ी जानकारी

पराग त्यागी एक फैमस भारतीय टेलीविजन जगत और फिल्म अभिनेता हैं। उन्हें मुख्य रूप से 'पवित्र रिश्ता' में विनोद करंजकर और 'जोधा अकबर' में शरीफुद्दीन के रोल को निभाते हुए देखा गया है। उन्होंने 'अ वेडनेसडे' और 'सरकार 3' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

बात करें पराग त्यागी की net worth तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 11 करोड़ से 20 करोड़ के बीच है। उनकी आय का मुख्य सोर्स एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश है।

 

No tags available for this post.