Flypped Hindi

Treasure NFT Kya Hai? कमाई का असली जरिया या कोई बड़ा स्कैम!

By |
 Treasure NFT Kya Hai? कमाई का असली जरिया या कोई बड़ा स्कैम!

जैसा कि हम सब जानते हैं कि वर्तमान में सब कुछ डिजिटल होता जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि treasure nft kya hai in hindi और इससे पैसे कैसे कमाए जाते हैं? ट्रीजर एनएफटी (treasure nft in hindi) खुद को एक Artificial Intelligence (AI) बेस्ड NFT ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बताता था, जिसने कम समय में एक बड़े प्रॉफिट का लालच देकर हजारों लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

लेकिन पिछले कुछ समय से इससे जुड़ा एक सवाल खूब वायरल हुआ कि Treasure NFT नकली है या असली (treasure nft real or fake), जिसने इंटरनेट पर बड़ी बहस छेड़ी। ऐसा इसलिए था, क्योंकि कई यूजर्स ने विड्रॉल और स्कैम की शिकायत दर्ज की थी। आज के अपने इस ब्लॉग में हम आपको इस प्लेटफॉर्म की सच्चाई और इसमें निवेश से जुड़े जोखिमों के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप सुरक्षा जोखिमों को कम कर सकें।

Treasure NFT Kya Hai in Hindi? जाने इसका वर्किंग मॉडल

दरअसल, Treasure NFT एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म था, जो यह दावा करता था कि वह AI एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके NFT (Non-Fungible Tokens) की ऑटो-ट्रेडिंग करता है। सरल शब्दों में समझें तो, NFT एक डिजिटल एसेट है, जो कि Blockchain बेस्ड होती है। यह कुछ इस तरह से जैसे- पेटिंग, म्यूजिक या गेमिंग आइटम्स हो सकते हैं, जिसकी ओनरशिप डिजिटल रूप से वेरिफाई होती है। यह प्लेटफॉर्म भरोसा दिलाता है कि उनके पास एक ऐसा सिस्टम उपलब्ध हैं, जो रास्ते में एनएफटी खरीदता हैं और उन्हें महंगे दामों पर बेचकर निवेशकों को डेली रिटर्न देता है।

इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाता था, जहां यूजर्स को अपना अकाउंट क्रिएट कर Cryptocurrency जैसे USDT जमा करनी होती थी। इसके यूजर्स को डेली बेसिस पर टास्क पूरा करने के बाद प्रॉफिट देने का वादा किया जाता था। हालांकि, वास्तव में यह मॉडल किसी रियल ट्रेडिंग की जगह नए सदस्यों के पैसों से पुराने सदस्यों को भुगतान करने जैसा प्रतीत होता था, जिसे फाइनेंस की भाषा में ‘पोंजी स्कीम’ कहा जाता है।

क्या ट्रीजर एनएफटी नकली है या वास्तविक? (Treasure NFT Real or Fake)

जब भी treasure nft real or fake की बात की जाती है, तो इसमें अधिकतर एक्सपर्ट और क्रिप्टो एनालिस्ट्स की यही राय होती है कि यह एक संदिग्ध प्लेटफॉर्म है। मार्केट में आने के बाद शुरू में लोगों का भरोसा जीतने के लिए इस ऐप ने लोगों को समय पर विड्रॉल दिया।

लेकिन जैसे ही बड़ी मात्रा में पैसा जमा हुआ, लोगों को पैसे विड्रॉल करने में मुश्किल होने लगी। ऐसे में किसी भी प्लेटफॉर्म की सच्चाई का पता उसकी पारदर्शिता से लगाया जाता है, लेकिन इस मंच पर पारदर्शिता की बहुत ही कमी देखने को मिली।

Treasure NFT में कैसे होता है स्कैम? देखें संकेत

  1. अवास्तविक रिटर्न: यह प्लेटफॉर्म डेली 1% से 5% तक का निश्चित मुनाफा देने का दावा करता था, जो कि किसी भी वैध निवेश बाजार में संभव नहीं है।
  2. रेफरल पर निर्भरता: इसका पूरा बिजनेस मॉडल नए लोगों को जोड़ने पर टिका था। मतलब, जितना ज्यादा आप लोगों को रेफर करते, उतना ज्यादा कमीशन देने का वादा किया जाता था।
  3. ब्लॉकचेन पारदर्शिता की कमी: असली एनएफटी ट्रेडिंग OpenSea जैसे पारदर्शी प्लेटफॉर्म पर की जाती है, लेकिन इसमें सब कुछ प्राइवेट सर्वर पर किया जाता था।
  4. विड्रॉल फ्रीज होना: सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर हजारों यूजर्स की यह शिकायत थी कि उनके फंड को बिना किसी पर्याप्त कारण के फ्रीज कर दिया गया है।

Treasure NFT का रेवेन्यू मॉडल और पोंजी स्ट्रक्चर

Treasure NFT ने अपना रेवेन्यू मॉडल इतना आकर्षित बनाया था कि ज्यादा से ज्याग लोग इसमें निवेश करने के लिए आएं। इसमें पैसिव इनकम ही नहीं, बल्कि लेवल बेस्ड इनकम भी मिलती थी। आइए इस प्लेटफॉर्म के दावों के बारे में समझें।

फीचर्स (Features)कंपनी के दावे (Claims)वास्तविकता (Reality)
डेली रिटर्न2% से 3% पर डेपोंजी स्कीम का हिस्सा
ट्रेडिंग तकनीकAI ऑटो-ट्रेडिंगकोई ब्लॉकचेन रिकॉर्ड नहीं
रेफरल कमीशन10% से 20% तकनेटवर्क मार्केटिंग मॉडल
मिनिमम इन्वेस्टमेंट$50 - $100हाई रिस्क सट्टेबाजी

 

जाने Treasure NFT Owner Name

जब भी कोई कंपनी ओपन होती है, तो उसके पीछे एक योग्य टीम होती है, जो कि लोगों को भरोसा दिलाती है। लेकिन आज भी इसके ओनर (treasure nft owner name) को लेकर रहस्य बना हुआ है। कंपनी की वेबसाइट और मार्केटिंग विज्ञापनों में विदेशी चेहरों को फाउंडर और CEO बताया गया था, लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पहचानों को नकली करार दिया गया है। अक्सर ऐसे प्लेटफॉर्म स्टॉक फोटोज या किराए के एक्टर्स का इस्तेमाल कर खुद को असली दिखाने की कोशिश करते हैं, ताकि वे लोगों का भरोसा जीत सकें।

कंपनी के बारे में जानकारी (Treasure NFT Details)

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस कंपनी का कोई फिजिकल ऑफिस या हेडक्वार्टर वेरिफाई नहीं हो पाया है। जब भी किसी प्लेटफॉर्म के ओनर की कोई जानकारी न हो और वह आपकी इनकम को डबल करने का दावा करता है, तो यहां आपको सावधान होने की जरूरत हैं। क्योंकि यह एक बहुत बड़े खतरे का संकेत हो सकता है।

ध्यान रहें- बिना किसी रेगुलेटरी अथॉरिटी के रजिस्ट्रेशन के ऐसी कंपनियां रातों-रात गायब हो जाती है और आपका पैसा डूब जाता है। इतना ही नहीं, निवेशकों के पास कानूनी कार्रवाई का भी कोई ठोस रास्ता नहीं बचता है। इसलिए सावधान रहना बहुत आवश्यक है।

Is Treasure NFT Legal in India? जानिए कानूनी स्थिति

अक्सर भारतीय निवेशकों के मन में यह संदेह जरूर होता है कि is treasure nft legal in india or not? तकनीकी रूप से देखा जाए तो भारत में NFT या Cryptocurrency में निवेश करना अवैघ नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह से अनरेगुलेटेड है। भारत सरकार और RBI ने बार-बार चेतावनी दी है कि ऐसे क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि इनके लिए कोई शिकायत निवारण केंद्र उपलब्ध नहीं है।

बता दें कि Treasure NFT भारत में SEBI या किसी अन्य वित्तीय संस्था के पास रजिस्टर्ड भी नहीं था। भारत के न्यू टैक्स रूल के मुताबिक, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स से होने वाले प्रॉफिट पर 30% टैक्स और 1% TDS लागू होता है। Treasure NFT जैसे प्लेटफॉर्म पारदर्शिता नहीं रखते, इसलिए इनमें निवेश करने वाले लोग अनजाने में कानूनी दाव पेंच में भी फंस सकते हैं। वहीं, अगर यह प्लेटफॉर्म गायब हो जाता है, तो भारतीय कानून के हिसाब से पैसे वापस पाने की संभावना भी नहीं रहती है।

सुरक्षित NFT प्लेटफॉर्म और उनमें निवेश के तरीके

अगर आपका treasure nft kya hai in hindi पर डाउट क्लियर हो गया है और आप वास्तव में NFT की दुनिया में रुचि रखते हैं, तो आपको Treasure NFT जैसे संदिग्ध ऐप्स की जगह सर्टिफाइड मार्केटप्लेस  का ऑप्शन लेना चाहिए। आपको दुनियाभर में न जाने ऐसे कितने प्लेटफॉर्म मिल जाएंगे, जो कि सुरक्षित है और ब्लॉकचेन बेस्ड भी है। इन प्लेटफॉर्म्स में आपको पारदर्शिता भी देखने को मिलेगी। इनमें आप अपने आर्ट्स बेच सकते हैं या दूसरों के डिजिटल आर्ट खरीद भी सकते हैं।

सुरक्षित निवेश के लिए कुछ असली प्लेटफॉर्म और टिप्स

अगर आप भी एनएफटी में निवेश करना चाहते हैं और सुरक्षित प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं, तो यहां कुछ नाम दिए गए हैं।

  1.  OpenSea: यह दुनिया का सबसे बड़ा और भरोसेमंद NFT मार्केटप्लेस है।
  2. Rarible: इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स आसानी से एनएफटी बना सकते हैं और बेच भी सकते हैं।
  3. Magic Eden: सोलाना ब्लॉकचेन पर आधारित यह प्लेटफॉर्म काफी भरोसेमंद और बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।
  4. WazirX NFT: यह भारतीय सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

Tips: किसी भी NFT (treasure nft in hindi) में निवेश करने से पहले इन खास बातों का ध्यान रखें।

  1. हमेशा OpenSea, Rarible या Magic Eden जैसे पुराने और फैमस प्लेटफॉर्म्स का ही उपयोग करें।
  2. सुनिश्चित करें कि, हर ट्रांजेक्शन पब्लिक ब्लॉकचेन पर दिखाई दे रहा है, जो पारदर्शिता की गारंटी देता है।
  3. हमेशा उन्हीं आर्टिस्ट या कलेक्शंस का चुनाव करें, जिनके पास प्लेटफॉर्म का 'Verified' बैज या ब्लू टिक हो।
  4. ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा करें, जिनके सुरक्षा कोड का थर्ड-पार्टी ऑडिट हो चुका हो।
  5. निवेश से पहले Reddit, Discord और X (Twitter) पर उस प्लेटफॉर्म के बारे में अन्य यूजर्स के रिव्यूज जरूर चेक करें।
  6. कभी भी किसी साइट पर अपना 'Seed Phrase' या 'Private Key' शेयर न करें, चाहे वह कितना भी असली क्यों न नजर आए।
  7. उन प्लेटफॉर्म्स को प्राथमिकता दें जिनके फाउंडर्स और डेवलपर्स की जानकारी पब्लिक और वेरिफाइड हो।
  8. प्लेटफॉर्म की विड्रॉल फीस और शर्तों को ध्यान से पढ़ें, ताकि भविष्य में फंड निकालने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

निष्कर्ष: क्या आपको Treasure NFT में निवेश करना चाहिए?

अपने ब्लॉग में हमने Treasure NFT Kya Hai? इस पर विस्तार से चर्चा की, साथ ही यह भी बताया कि यह एक उच्च जोखिम वाला और संदिग्ध प्लेटफॉर्म है। हालांकि, कुछ लोगों को शुरुआत में इससे प्रॉफिट जरूर हुआ, लेकिन ऐसे प्लेटफॉर्म का अस्तित्व ज्यादा लंबा नहीं टिकता है। यह मंच एक क्लासिक पोंजी स्कीम की तरह काम करता है, जहां आखिर में लोगों का पैसा डूब जाता है।

ऐसे में जरूरी है कि किसी भी संदिग्ध प्लेटफॉर्म से दूर बनाकर रखी जाए, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म रातों-रात अमीर बनने का दावा जररू करते हैं, लेकिन इनका कोई ठोस कानूनी आधार नहीं होता है। डिजिटल एसेट्स और NFT में निवेश करने से पहले अपनी पूरी रिसर्च करें और एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। हमेशा अपनी उतनी ही पूंजी निवेश करें, जिसे खोने का जोखिम आप उठा सकें।

याद रखें, Treasure NFT जैसे स्कैम से बचने के लिए लालच छोड़ें और हमेशा सर्टिफाइड और रेगुलेटेड निवेश के विकल्पों जैसे म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट या वास्तविक क्रिप्टो एक्सचेंज में जाकर निवेश करने के बारे में सोचें। क्योंकि सतर्क और सुरक्षित रहना आपकी स्वयं की जिम्मेदारी है। अपनी मेहनत की कमाई को बिना सोचे-समझे किसी अनजान मोबाइल ऐप के हवाले न करें।

Disclaimer: किसी भी NFT प्लेटफॉर्म को चुनने से पहले उसकी टीम, उसकी कम्युनिटी और ब्लॉकचेन हिस्ट्री को जरूर चेक करें। ध्यान दें, असली एनएफटी में लाभ की कोई गारंटी नहीं होती है, इसकी कीमत मांग और आपूर्ति पर निर्भर करती है। ऐसे किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले स्वयं गहन शोध और विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

NFT का पूरा नाम 'नॉन-फंजिबल टोकन' है। यह एक डिजिटल सर्टिफिकेट है, जो किसी यूनिक आइटम की ओनरशिप दिखाता है। आप अपनी डिजिटल आर्ट बनाकर उसे मार्केटप्लेस पर बेच सकते हैं या कम कीमत में एनएफटी खरीदकर भविष्य में उसे ऊंचे दाम पर बेचकर प्रॉफिट कमा सकते हैं।

NFT बनाने का खर्च ब्लॉकचेन पर निर्भर करता है। इथीरियम पर 'गैस फीस' के कारण $50 से $150 तक लग सकते हैं, जबकि सोलाना या पॉलीगॉन जैसे नेटवर्क पर यह न के बराबर या फिर फ्री हो सकता है।

हां, भारत में NFT रखना या ट्रेड करना कानूनी है, लेकिन यह किसी सरकारी संस्था द्वारा रेगुलेटेड नहीं है। इस पर होने वाले मुनाफे पर आपको टैक्स देना अनिवार्य है।

अब तक की सबसे महंगी एनएफटी 'Everydays: The First 5000 Days' है, जिसे कलाकार Beeple ने बनाया था। यह लगभग 500 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकी थी।

No tags available for this post.