नागरिकता के मुद्दे पर अमित शाह का जवाब (Amit Shah's answer to the issue of citizenship)
नागरिकता के मुद्दे पर अमित शाह भारत के गृहमंत्री ने एक इंटरव्यू मे सारे जवाब दिए और कहा किसी मुख्यमंत्री को अधिकार नहीं की वह इस कानून का पालन न करे क्योकि यह कानून संसद ने बनाया है और इसका पालन सब को करना होगा।
❍ क्या बोले देश के गृहमंत्री?
नागरिकता कानून हो रहे हिसंक प्रदर्शन पर एक इंटरव्यू मे अमित शाह ने कहा की इस कानून देश के नागरिको को कोई खतरा नहीं हैं। उन्होने कहा की इस कानून से देश को नागरिकता मिलती हैं कही जाती नहीं। मैं देशवासियो से कहना चाहता हु की किसी भी देश के नागरिक की नागरिकता इस कानून से कही भी नहीं जायेगी।
इस कानून से भारतवासियों की नागरिकता कहीं नहीं जाने वाली हैं। फिर वह चाहे किसी भी धर्म का क्यों नहीं हो।
❍ कानून सब को लागु करना होगा?
देश के गृहमंत्री बोले की कानून तो सब को लागु करना होगा। किसी भी मुख्यमंत्री को अधिकार नहीं हैं की वह इस कानून को मना करे। उन्होने कहा की यह कानून संसद के दोनों सदनों से पास हुआ हैं। जब यह दोनों संसद से पास हुआ तो यह पूरे देश मे लागु हो कर ही रहेगा।
अभी तक 6 राज्य इस कानून को लागू करने से मना कर चुके हैं। इसी बात का जवाब देते हुए अमित शाह बोले किसी भी राज्य को अधिकार नहीं हैं की वह इस कानून को अपने यहाँ लागू करने से ,मना करे।
❍ कानून पर हो रही हिंसा पर क्या जवाब दिया?
नागरिकता संसोधन कानून पर हो रहे देश भर मैं प्रदर्शन के लिए पूरे विपक्ष को इसका जिम्मेदार ठहराया हैं कहा विपक्ष ही सारे देश मे पर्दशन करवा रहा हैं। विपक्ष देश मे इस कानून के खिलाफ भ्र्म फैला रहा हैं।