Flypped Hindi

Glycolic Acid in Hindi: जिद्दी झाइयों और मुंहासों से पाएं छुटकारा!

By |
Glycolic Acid in Hindi: जिद्दी झाइयों और मुंहासों से पाएं छुटकारा!

आज के दौर में भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोग अपनी स्किन यानी त्वचा पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। इतना ही नहीं, प्रदूषण भरी लाइफस्टाइल और सूरज की किरणों की वजह से भी हमारी त्वचा की रंगत चली जाती है। ऐसे में लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और रोज नए नुस्खे खोजते रहते हैं। लेकिन क्या आपने glycolic acid in hindi के बारे में सुना है? बता दें कि वर्तमान में glycolic acid uses काफी ट्रेंड में हैं।

यह एक ऐसा शक्तिशाली तत्व है, जो कि न केवल आपकी बाहरी त्वचा की, बल्कि अंदरूनी त्वचा की भी सफाई करता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से मुंहासे, जिद्दी झाइयां और उम्र के साथ आने वाली बारीक रेखाओं को कम किया जा सकता है। यदि आप अपने फेस पर नेचुरल ग्लो लाना चाहते हैं, तो इसे अपने डेली रुटीन में अवश्य शामिल करें। आइए जानें कि glycolic acid kya hai? और इसके फायदे एवं अन्य जरूरी बातों को समझें।

Glycolic Acid Meaning in Hindi: क्या होता है ग्लाइकोलिक एसिड?

आसान शब्दों में, यह एक प्रकार का अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड है। इसे प्राप्त करने का प्राकृतिक स्त्रोत मुख्य रूप से गन्ना यानी Sugercane माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके मॉलिक्यूलर का साइज छोटा होता है, जिसकी वजह से यह त्वचा की गहराई में जाकर काम करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है।

यह एसिड आपकी स्किन पर एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह उन सभी अनावश्यक तत्व को हटाता है, जो पुरानी और मृत त्वचा को चिपकाए रखते हैं। जब यह पुरानी और मृत कोशिकाएं हट जाती है, तो त्वचा के नीचे से नई और ताजी स्किन बाहर आने लगती है। इसका मतलब यह है कि यह पूरी प्रक्रिया आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से नया बनाने में मददगार है।

ग्लाइकोलिक एसिड के उपयोग (Glycolic Acid Uses in Hindi)

स्किनकेयर एक्सपर्ट्स कई त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए glycolic acid uses की सलाह देते हैं। दरअसल, इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह त्वचा की बाहरी परत की सफाई कर, नई परत को बाहर निकालने में मदद करता है। यहां glycolic acid uses in hindi दिए गए हैं।

डेड स्किन हटाना: यह आपकी त्वचा से डेट स्किन सेल्स को रिमूव कर त्वचा को स्मूद बनाता है।

मुंहासों का इलाज: इसके यूज से बंद रोमछिद्रों (pores) खुलने में मदद मिलती है, जिससे पिंपल्स कम होते हैं।

पिगमेंटेशन में कमी: यह काले धब्बे और झाइयों को हल्का करने में काफी असरदार है।

एंटी-एजिंग: यह आपके चेहरे पर आने वाली बारीक रेखाओं (fine lines) और झुर्रियों को कम करने में सहायक है।

ओपन पोर्स: यह बड़े रोमछिद्रों यानी की ओपन पोर्स के आकार को छोटा करने में मदद करता है।

इन सबके अलावा, यह त्वचा की रंगत को एक समान बनाने के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

Glycolic Acid for Skin (स्किन के लिए फायदे)

Glycolic Acid का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को अनेकों फायदे होते हैं।

  • इसका सबसे बड़ा लाभ स्मूद और ग्लोइंग स्किन है।
  • यह कोलेजन के उत्पाद को बढ़ाता है, जिससे त्वचा में लचीलापन रहता है।
  • ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है। साथ ही यह ड्राय स्किन वालों के लिए भी उपयोगी है।
  • यह त्वचा की रंगत में समानता (Uneven skin tone) लाता है।
  • यह त्वचा की बनावट (Texture improve) को बेहतर बनाता है। खुदरापन हटाने में भी उपयोगी है।
  • धूप के कारण होने वाली टैनिंग को दूर करता है और आपकी त्वचा में दोबारा निखार ला सकता है।

ग्लाइकोलिक एसिड क्रीम का कैसे करें यूज? (Glycolic Acid Cream Uses in Hindi)

चेहरे की त्वचा काफी संवेदनशील होती है, इसलिए Glycolic Acid क्रीम का उपयोग करते समय थोड़ी सावधानी अवश्य रखें।

  • हमेशा रात के समय लगाना सबसे सुरक्षित माना जाता है।
  • सूरज की रोशनी में इसका इस्तेमाल करने से त्वचा जल सकती है या फिर सेंसिटिव हो सकती है। इसलिए सावधानी रखें।
  • शुरुआती लोगों को हमेशा कम कंस्ट्रेशन वाले प्रोडक्ट्स का ही यूज करना चाहिए।
  • विगिनर्स इसे हफ्ते में सिर्फ दो बार ही लगाएं और जब स्किन को आदत लग जाए, तब धीरे-धीरे फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा सकती है।
  • ध्यान रखें। चेहरे को साफ करने के बाद ही इसे यूज करें और ऊपर से मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

क्रीम के रूप में फायदेमंद (Glycolic Acid Cream Uses in Hindi)

मार्केट में Glycolic Acid Cream काफी लोकप्रिय है, क्योंकि क्रीम के रूप में इसे लगाना आसान होता है। ज्यादातर इस क्रीम का इस्तेमाल त्वचा पर मुंहासों के निशान, झाइयों और रूखी त्वचा के इलाज के लिए किया जाता है, जिसकी डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सलाह दी जाती है। यह जेल या सीरम के मुकाबले त्वचा पर थोड़ी धीमी गति से काम करती है, लेकिन सुरक्षित मानी जाती है।

आप इस क्रीम का इस्तेमाल टैनिंग हटाने और कोहनियों या घुटनों के कालेपन को कम करने के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन पर बहुत ज्यादा दाग-धब्बे हैं, तो डॉक्टर रात में सोने से पहले इस क्रीम को लगाने की सलाह दे सकते हैं।

ग्लाइकोलिक एसिड क्रीम के लाभ (Glycolic Acid Cream Benefits in Hindi)

इसके यूज से आपको कई सारे फायदे मिलते हैं। इसके इस्तेमाल से न केवल रंग साफ होता है, बल्कि त्वचा के नवीनीकरण यानी की नई स्किन की प्रक्रिया भी तेज होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप देखेंगे कि आपके चेहरे के काले धब्बे और पुराने निशान हल्के हो रहे हैं।

यह क्रीम एंटी-एजिंग का भी काम करती है, जिससे ढीली पड़ रही त्वचा में कसावट आती है। अगर आपकी त्वचा बेजान और रूखी नजर आती है, तो यह क्रीम उसे इंस्टेंट ब्राइटनिंग इफेक्ट देने में मदद करेगी। यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करने और उसे सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद करती है।

देखें Glycolic Acid Cream Side Effects in Hindi

जहां इसके फायदे हैं, वहीं इसके कुछ साइड इफेक्ट भी है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों को इसे लगाने के बाद हल्की जलन, रेडनेस या इंचिंग महसूस हो सकती है। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो यह स्किन को निकालने या इंचिंग का कारण बन सकती है। इसका सबसे बड़ा साइड इफेक्ट यह है कि यह आपकी त्वचा को सूरज की किरणों के प्रति बहुत संवेदनशील बना देता है। इसलिए, यदि आप इसका इस्तेमाल रात में करते हैं, तो अगले दिन सनस्क्रीन लगाना न भूलें। उपयोग करने से पहले हमेशा कान के पीछे 'पैच टेस्ट' जरूर करें।

गंभीर पिगमेंटेशन और मेलाज्मा के लिए डॉक्टर Pigmentation treatment creams देते हैं। यह एक कॉम्बिनेशन क्रीम है जिसमें आर्बुटिन और कोजिक एसिड जैसे तत्व होते हैं। ये मिलकर मेलेनिन के उत्पादन को कम करते हैं और जिद्दी काले धब्बों को जड़ से खत्म करने में आपकी मदद करते हैं। अगर आप इस तरह की कॉम्बिनेशन क्रीम का उपयोग कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह अनिवार्य है। ये बहुत शक्तिशाली होती हैं और इसका गलत इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

सावधानी और टिप्स

ग्लाइकोलिक एसिड का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही आवश्यक है। सबसे पहले, अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें। वहीं, जिनकी स्किन सेंसिटिव हैं, उन्हें भी इसका यूज करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

  • दिन में सनस्क्रीन (SPF 30+) लगाना याद रखें।
  • इसका कभी भी स्क्रब के साथ यूज न करें।
  • आंखों के नाजुक हिस्से से दूरी बनाकर रखें।
  • एक साथ बहुत सारे एक्टिव एसिड्स का प्रयोग न करें

Results Kab Milte Hain?

ग्लाइकोलिक एसिड से रातों-रात चमत्कार नहीं होगा। इसका असर होने में थोड़ा समय लग सकता है। आमतौर पर, त्वचा की चमक और बनावट में सुधार 2-4 हफ्तों में नजर आने लगता है। लेकिन पिगमेंटेशन और झुर्रियों को कम होने में कम से कम 3 से 6 महीने का समय लग सकता है।

ग्लाइकोलिक एसिड एक नजर में

विशेषता           विवरण
मुख्य स्त्रोत (मेन सोर्स)गन्ना (Sugarcane): यह एक प्राकृतिक (नेचुरल) AHA है।
स्किन टाइपऑयली, ड्राय और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बेस्ट।
फायदे (बेनिफिट्स)रंगत साफ करना, डेड स्किन सेल्स और मुंहासों को कम करना।
यूज का समयकेवल रात में करें।
उपलब्धता (किस रूप में मिलेगा)फेस वॉश, टोनर, सीरम और क्रीम के रूप में।
सावधानी (टिप्स)दिन में सनस्क्रीन का यूज अनिवार्य ((SPF 30+)।
रिजल्टनियमित उपयोग के 6-7 सप्ताह बाद।

निष्कर्ष

ग्लाइकोलिक एसिड त्वचा की देखभाल का एक अत्यंत प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तरीका माना जाता है। यह आपके चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने के साथ ही त्वचा की खोई चमक वापस लाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स, काले धब्बे, झाइयां, पिग्मेंटेशन आदि दूर करने में मदद मिलती है। लेकिन इसका उपयोग करने से पहले सावधानी रखना बहुत ही जरूरी है। किसी भी नए स्किन केयर को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाने से पहले धैर्य और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

अगर आप विगिनर्स हैं, तो इसका इस्तेमाल पहले थोड़ी-थोड़ी मात्रा में करें, आपके चेहरे को आदत लगने के बाद ही इसे नियमित लगाने के बारे में सोचे। याद रखें, हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए अपनी स्किन टोन को समझना ही एक सफल ब्यूटी रूटीन की असली कुंजी है।

Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जागरूकता के उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह, निदान या पेशेवर उपचार का विकल्प नहीं है। ग्लाइकोलिक एसिड एक सक्रिय रासायनिक तत्व है, जिसका गलत इस्तेमाल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पैच टेस्ट, विशेषज्ञ की सलाह, धूप से सुरक्षा रखना ना भूलें। इस जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी दुष्प्रभाव के लिए लेखक या प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होंगे। अपनी त्वचा की स्थिति के अनुसार ही प्रोडक्ट्स का यूज करना लाभकारी होगा।

Reference Link-

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

सबसे पहले चेहरे को एक कोमल क्लींजर से साफ करें। उसके बाद बहुत कम मात्रा में ग्लाइकोलिक एसिड प्रोडक्ट का यूज करें। पहले सूखने दें और फिर एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

त्वचा में ऊपरी चमक लाने के लिए 1-2 हफ्ते लग सकते हैं, लेकिन दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम करने के लिए नियमित रूप से 2 से 6 महीने तक इसका इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

नहीं। इन दोनों को एक ही समय पर (जैसे एक साथ मिक्स करके) लगाने से बचें, क्योंकि इससे स्किन इरिटेशन हो सकती है। आप सुबह vitamin c और रात में ग्लाइकोलिक एसिड का उपयोग कर सकते हैं।

हां, यह हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए सबसे प्रभावी तरीके में से एक माना जाता है। यह पुरानी स्किन सेल्स को हटाकर नई और साफ त्वचा को ऊपर लाता है।

No tags available for this post.