Flypped Hindi

Best Veg Protein Foods for Muscle Gain in India: बजट डाइट प्लान

By |
Best Veg Protein Foods for Muscle Gain in India: बजट डाइट प्लान

अक्सर यह माना जाता है कि बिना नॉन-वेज डाइट के मसल गेन करना असंभव होता है। लेकिन यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है। ऐसा हो सकता है कि यह बात सुनने में थोड़ी अटपटी लगे। यह सच है कि भारत में शाकाहारी भोजन की इतनी अधिक विविधता है कि आप बिना मांस-मछली के भी एक शानदार फिजीक बना सकते हैं।

अगर आप भी जिम जाते हैं और अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आइए जानते हैं कुछ Best Veg Protein Foods for Muscle Gain in India के बारे में जो आपके किचन में ही मौजूद हैं।

Best Veg Protein Foods for Muscle Gain in India

1. पनीर

यह बात हर व्यक्ति को अच्छे से पता है कि भारत के हर घर में बनने वाला पनीर प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। बता दें कि पनीर में 'केसीन' नाम का गुणकारी प्रोटीन होता है जो धीरे-धीरे पचता है, जिससे आपकी मांसपेशियों को लंबे समय तक पोषण मिलता रहता है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18-20 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे Best Veg Protein Foods for Muscle Gain in India की लिस्ट में सबसे ऊपर रखता है।

2. सोया चंक्स

यदि आप किसी ऐसे शाकाहारी फूड्स की तलाश में हैं, जिसमें आपको कम बजट में अधिक मात्रा में प्रोटीन मिल सके, तो सोया चंक्स आपके लिए एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है। इसमें लगभग 50% प्रोटीन होता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो किफ़ायती तरीके से अपनी दैनिक प्रोटीन की जरूरत पूरी करना चाहते हैं। इसे करी या पुलाव में शामिल करना एक स्मार्ट विकल्प है।

3. दालें और फलियां

ऐसा कहा जाता है कि मूंग, अरहर, मसूर और चने की दाल भारतीय भोजन की जान हैं। हालांकि इनमें कार्बोहाइड्रेट भी होता है, लेकिन जब इन्हें चावल या रोटी के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक पूर्ण अमीनो एसिड प्रोफाइल बनाता है। काला चना और राजमा भी Best Veg Protein Foods for Muscle Gain in India के अंतर्गत आते हैं, जो फाइबर और आयरन से भरपूर होते हैं।

Note: लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें और स्वास्थ्य व फिटनेस से जुड़ी हर खबर को आसान और सरल भाषा में जानें।

शाकाहारी डाइट में प्रोटीन का महत्व

  • मांसपेशियों की रिकवरी: वर्कआउट के बाद फटी हुई मांसपेशियों को जोड़ने के लिए प्रोटीन अनिवार्य है।
  • मेटाबॉलिज्म: उच्च प्रोटीन डाइट वजन घटाने और लीन मसल बनाने में मदद करती है।
  • हड्डियों की मजबूती: वेज प्रोटीन के साथ अक्सर कैल्शियम और विटामिन भी मिलते हैं।

ध्यान देने योग्य बात: बहुत से लोगों का यह मानना है कि मसल गेन करने के इए केवल प्रोटीन डाइट की ज़रुरत होती है, लेकिन ऐसा नहीं है बेहतर मसल के लिए आपको प्रोटीन के साथ में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स जैसे ओट्स या दलिया भी अपने डाइट में शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर को वर्कआउट के लिए ऊर्जा मिल सके।

4. ग्रीक योगर्ट या गाढ़ा दही

साधारण दही के मुकाबले ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा लगभग दोगुनी होती है। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है। जब पाचन अच्छा होगा, तभी आपका शरीर खाए हुए प्रोटीन को सही ढंग से सोख पाएगा।

5. टोफू

बहुत से लोगों को दूध से परहेज होता है, उनके लिए टोफू एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। यह सोया दूध से बनता है और इसमें कैलोरी कम और प्रोटीन अधिक होता है। फिट रहने और मसल्स को टोन करने के लिए इसे Best Veg Protein Foods for Muscle Gain in India में गिना जाता है।

6. नट्स और बीज

मसल गेन करने के लिए नट्स और बीज का सेवन करना काफी अच्छा रहता है। बादाम, मूंगफली और कद्दू के बीज प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट्स के भी अच्छे स्रोत हैं। वर्कआउट से पहले मुट्ठी भर मूंगफली खाना आपको काफी ऊर्जा दे सकता है।

निष्कर्ष

कोई युवा यदि मसल गेन करने के बारें में सोच रहा है, तो उसे इस बात का ज्ञान होना ज़रूरी है कि मसल गेन करना केवल सप्लीमेंट्स या नॉन-वेज पर निर्भर नहीं है। अगर आप सही मात्रा में पनीर, सोया, दालें और दही का सेवन करते हैं, तो आप भी वैसी ही बॉडी बना सकते हैं जैसी आप चाहते हैं। अपनी डाइट को संतुलित रखें और निरंतरता बनाए रखें। इन Best Veg Protein Foods for Muscle Gain in India को आज ही अपनी मील डाइट का हिस्सा बनाएं।

Read More:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

हाँ, बिल्कुल हो सकता है।

पनीर और सोया।

लगभग 25 से 30 ग्राम

हाँ, मदद करता है।