BMC चुनाव 2026 में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत : क्या रहा अन्य पार्टियों का हाल?
हाल में महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के लिए मतदान किया गया था। इस चुनाव के परिणामों को 16 जनवरी 2026 को घोषित कर दिया गया हैं। महाराष्ट्र में हुए चुनावों में इस बार हमें एक बड़ा बदलाव देखनें को मिला है।
भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इससे पहले इन चुनावों में शिवसेना‑सम्बंधित समूह का दबदबा था। कहा जा रहा है कि इस बार का यह चुनावी परिणाम मुंबई के साथ सम्पूर्ण महाराष्ट्र के लिए नया अध्याय लिख सकता है। देखना होगा कि सत्ता में आने के बाद बीजेपी द्वारा महाराष्ट्र एक नागरिकों के लिए क्या-क्या कार्य किए जाते हैं।
BJP ने 89 वार्डों पर जीत हासिल की
अगर हम महाराष्ट्र के मुंबई की बात करें तो इसमें 227 वार्डों के परिणामों को घोषित किया गया था। जिसमें से बीजेपी ने 89 वार्डों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी की इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि स्थानीय शासन की सबसे महत्वपूर्ण संस्था में सबसे बड़ा दल है।
बीजेपी के बाद इस चुनाव में दूसरी बड़ी पार्टी शिव सेना (UBT) बनी हैं। शिवसेना ने 65 वार्डों जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के 24 प्रत्याशी ही अपनी सीट बचाने में सफल रह हैं। इसके अलावा, AIMIM 8 और MNS 6 सीटों पर जीत हासिल की है।
इस बार के चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। परिणामों को देखकर पता चला रहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र के मतदाताओं का भरोसा जीत पाने में सफल रही है। इस भरोसे के चलते ही महाराष्ट्र के नगर निगम के चुनावों में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पाने में सफल हो सकी है।
BMC चुनावों में महायुति गठबंधन का प्रदर्शन और बहुमत
महाराष्ट्र में हुए नगर निगम के चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन एकनाथ शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना (शिंदे‑गुट) के साथ मिलकर और भी अधिक मजबूत पार्टी बन गई है। ऐसा नही है कि इस बार के चुनावों में इन पार्टियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, बल्कि इससे पहले भी कई प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया और स्थानीय मुद्दों तथा विकास एजेंडा के आधार पर सफलतापूर्वक वोट खिंचे हैं।
पिछले कई वर्षों से BMC के चनावों में अलग-अलग समय पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे ग्रुप) का अधिक प्रभाव देखनें को मिला है, लेकिन वर्ष 2026 के चुनावों में बीजेपी‑महायुति की प्रचंड जीत के बाद, महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र में एक बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।
BMC का राजनैतिक और प्रशासनिक महत्व
क्या आप जानते हैं कि BMC केवल मुंबई की नगर व्यवस्था ही नहीं चलाती है, बल्कि यह भारत की सबसे बड़ी और संसाधन‑संपन्न नगरपालिका में से एक है। इतना ही नहीं, BMC वार्षिक बजट धनराशि पर बहुत अधिक व्यापक होती है।
साथ ही BMC के पास अपने क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों की मरम्मत, जलाची वितरण, सफाई सहित कई नागरिक सेवाओं का संचालन करने की सबसे अहम जिम्मेदारी होती है।
महाराष्ट्र में प्रतिवर्ष होने वाले इस BMC चुनाव को आप सिर्फ आम चुनाव नहीं मान सकते हैं, बल्कि यह चुनाव राजनीतिक स्तर और शहर‑स्तर की नीति निर्धारण क्षमता को भी दिखाता है। जिस भी पार्टी के पास इसका सम्पूर्ण नियंत्रण होता है वह मुंबई के सीधे प्रशासन और विकास योजना में अहम भूमिका निभाती है।
BMC चुनावों में अन्य पार्टियों का प्रदर्शन
जैसाकि आपको पता है कि इस बार के BMC चुनावों में बीजेपी और महायुति गठबंधन शानदार प्रदर्शन रहा है। वाही अगर हम अन्य पार्टी की बात करें तो शिव सेना (UBT) और कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों ने भी कुछ वार्डों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाई है। इसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट का अहम योगदान रहा है।
इस चुनाव में नेशनल पार्टी कांग्रेस सिर्फ 24 सीट ही जीत पाई है। कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, आप समझ सकते है कि इस पार्टी की स्थिति कितनी ख़राब हो चुकी है। इन सबके अलावा, AIMIM और MNS ने भी कुछ सीटें अपने नाम की है।
परिणाम के बाद आगे की राजनीति
चुनावी परिणाम आने के बाद से ही BMC में नए सिरे से मेयर और अन्य प्रशासनिक पदों के चुनाव और नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। नियुक्ति के लिए होने वाले चुनाव में महायुति गठबंधन महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मेयर का चुनाव और निगम के प्रमुख पदों पर बैठने वाले सदस्य ही इस बात को तय करेंगे कि आगामी कार्यकाल में शहर के प्रशासनिक दिशा‑निर्देश, बजट प्राथमिकताएँ, और नागरिक सेवाओं का संचालन कैसे किया जाएगा।
ताज़ा खबरें और जरूरी अपडेट janne kai liye नीचे क्लिक करें।
- रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें जल्द होंगी शुरू
- क्यों ट्रंप ने खुद को वेनेज़ुएला का “कार्यवाहक राष्ट्रपति” बताया - क्या है पूरा मामला?
- ISRO के PSLV-C62 मिशन में गड़बड़ी, अन्वेषा सैटेलाइट ऑर्बिट तक नहीं पहुंच पाया
- ईरान हिंसक प्रदर्शन : मिलिट्री अटैक नहीं तो क्या? ट्रंप के पास और क्या प्लान है!
FAQs
1. BMC चुनाव 2026 में सबसे बड़ी पार्टी कौन बनी है?
उत्तर- इन चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, इन्होनें 227 में से 89 सीटों पर जीत हासिल की है
2. BMC चुनाव में महायुति का प्रदर्शन कैसा रहा?
उत्तर- BJP और शिंदे गुट की शिवसेना का इस BMC चुनाव में शानदार प्रदर्शन रहा है
देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और बड़ी अपडेट सबसे पहले, पढ़ें Flypped आज की खबर|