Bose कंपनी का नया Noise-Canceling Headphone हुआ लॉन्च - जाने क्या है इसकी कीमत
यदि आप म्यूजिक सुनना पसंद करते है तो आपकी सुविधा का ख्याल रखते हुए दुनिया की पॉप्युलर ऑडियो इक्विपमेंट कंपनी Bose द्वारा तीन नए प्रोडक्ट को मार्किट में उतारने की घोषणा की गई है। इस बार Bose कंपनी द्वारा Headphones 700, Earbuds 500 और Noise Canceling Earbuds 700 उपलब्ध कराया जा सकता है। यदि आप इन हेडफ़ोनों को खरीदना चाहते है तो आप इनको अगले महीने से आसानी खरीद सकेंगे। यदि आप Bose कंपनी के Noise Canceling Earbuds 700 खरीदना चाहते है तो आप इससे $399.95 यानी 28 हजार रूपये में खरीद सकते है। इतना ही नहीं आप इन हेडफ़ोनों को अलग - अलग रंग में खरीद सकते है जैसे की ब्लैक और वाइट इत्यादि। जिसके लिए आप चाहे तो आज ही प्री-आर्डर कर सकते है।
कंपनी द्वारा अभी दो प्रोडक्ट्स की कीमतों के बारें में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। Boss अपने Earbuds 500 इस वर्ष के अंत तक लॉन्च कर सकती है। जिसकी कीमत भी तभी आधिकारिक तौर पर बताई जाएगी। जबकि Bose Noise Canceling Earbuds 700 अगले वर्ष यानी 2020 में मार्किट में उतारा जा सकता है।