मुजफ्फरपुर मे जलाई गयी लड़की ने दम तोडा। (burned Girl dies in Muzaffarpur)
हैदराबाद और उन्नाव के बाद अब बिहार मुजफ्फरपुर मे भी एक लड़की का रेप करने पर असफल होने पर जला डालने का मामला सामने आया हैं। लड़की को 80 प्रतिशत जली हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहा उसकी मौत हो गयी हैं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
❍ क्या हैं मामला।
बिहार के मुज़फ्फरपुर मे एक और जलाने के मारने का मामला सामने आया हैं। आरोप हैं की आरोपी बहुत समय से पीड़िता को परेशान किया करता था। छेड़खानी भी किया करता था जब लड़की नहीं मानी तो उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करी और उसमे असफल हो गया। असफल होने के बाद उसने लड़की को जला दिया।
लड़की को अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहा वो ज़िन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ते लड़ते हार गयी और उसकी मौत 80 प्रतिशत से ज़्यादा जलने से हुई।
❍ पुलिस पर कार्रवाई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया हैं। काफी समय आरोपी लड़की को तंग कर रहा था।पुलिस मे शिकयात भी की गयी और सुरक्षा मांगी गयी। लेकिन पुलिस की तरफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और लड़की की जान चली गयी।
परिवार वालो ने आरोप लगाया है की अगर पुलिस उनकी बात सुनती तो उस लड़की की जान बच सकती थी। इस के चलते सात पुलिसवालो को ससपेंड किया गया हैं।देश के अंदर बढ़ते रेप के किस्से और बाद मे जला कर मार देना का हाल फ़िलहाल सबसे ताज़ा किस्सा है।यह बहुत ही चिंता जनक बात बताई हैं।
कानून को सख्त तो बना दिया लेकिन दोषियों को सजा दिलाने मे बहुत अधिक समय लग जाता है। 2012 गैंग रेप के आरोपियों को अभी तक फांसी की सजा नहीं हुई। सात साल से यह आर्रोपि जेल मे हैं। जब तक आरोपियों मे कानून का डर नहीं होगा। क्योकि जब ऐसा कुछ होता है आरोपियों को सजा दिलवाने में बहुत समय चला जाता हैं हमे ऐसा कुछ करना होगा जिसे अपराध करने वाले आरोपी जल्द से जल्द सजा दिलवाई जा सके।