देश के इन जगहों पर क्रिसमस मनाये। (Celebrate christmas in these places of the country)
जैसे ही दिसंबर का महीना आता हैं। क्रिसमस की धूम शुरू हो जाती हैं अभी 25 दिसंबर बहुत दूर हैं लेकिन इसकी रौनक भारत के अंदर भी दिखाई देने लग जाती है। लोग काफी समय पहले से ही तयारिया शुरू कर देते हैं।
क्रिसमस ईसाइयो का बहुत बड़ा त्यौहार है। जैसे 25 दिसंबर पास आता है। उनकी तैयारी पूरे महीने ही चलती है। 25 दिसंबर के साथ नए साल की तैयारी भी लोग करते हैं साल के आखिर हफ्ते मे पूरे सेलिब्रेट करने के मूड मे होते है।
भारत मे भी कुछ ऐसी जगह है जहा पर क्रिसमस बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाता हैं। जहा पर आप क्रिसमस के साथ नए साल का आनंद भी ले सकते हैं।
❍ भारत मे कौन सी जगह हैं?
❍ गोवा।
गोवा को भारत का यूरोप भी कहा जाता हैं।भारत मे सबसे ज़्यादा विदेशी टूरिस्ट गोवा मे ही आते हैं। गोवा के अंदर पश्चिमी कल्चर बहुत देखने को भी मिलता हैं।
यहाँ पर समुन्द्र होने की वजह से यहाँ की बीच पार्टी बहुत मशहूर हैं। गोवा में चर्च भी बहुत हैं जो क्रिसमस से ले कर नए साल तक सजे रहते हैं।
इस दौरान गोवा रात को भी पूरी तरह सूरज की रोशिनी की तरह चमकता रहता हैं और यह सिलसिला क्रिसमस से ले कर नए साल तक चलता हैं।
अगर आप खाने पीने का बहुत शौक रखते हैं तो क्रिसमस और नए साल मनाने गोवा जरूर जाए।
❍ शिमला।
भारत का यह शहर खूबसूरत पहाड़ी इलाका हैं और यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी हैं। खूबसूरती से सजा हुआ हैं शिमला। यह बहुत बढ़िया भारत का हिल स्टेशन हैं।
क्रिसमस मनाने के लिए यह एक बहुत बढ़िया जगह हैं। यह शहर क्रिसमस मनाने के लिए मशहूर हैं।जब 25 दिसम्बर होता हैं तब यहाँ पर कड़ाके की ठण्ड पड़ रही होती है।
पहाड़ी इलका होने के साथ दिसम्बर के महीने मे यहाँ खूब बर्फ़बारी हो रही होती है। जिसे क्रिसमस मनाने का मज़ा दोगुना हो जाता हैं। यह क्रिसमस के साथ नए साल मनाने सैलानी देश और विदेश से आते हैं।
❍ कोच्चि।
यह भारत का एक दम शांत शहर हैं। आप क्रिसमस भी मनाना चाहते हैं लेकिन बिलकुल शांत तरीके से कोई भीड़ भाड़ नहीं एक दम शांत तरीके से आप यहाँ पर क्रिसमस मना सकते है।
यहाँ पर कही ऐतहासिक चर्च हैं। इसलिए लोग दुनिया के कोने कोने से यहाँ पर क्रिसमस मनाने आते हैं।
यहाँ पर आप को बहुत सूंदर क्रिसमस ट्री,घर और दुकाने सजी हुई ,सैंटा और जीसस की मूर्ति मिलती हैं।
यह भारत का शहर भी बहुत खूबसूरत है। यहाँ भी सैलानी देश विदेश से घूमने आते हैं।
❍ शिलांग।
भारत के एक दम नार्थ ईस्ट में यह शहर पड़ता हैं। भारत के राज्य मेघालय की राजधानी है यह शहर शिलांग। अपनी प्रकर्तिक सुंदरता के लिए यह शहर जाना जाता हैं।
यहाँ पर आप को नेचर की खूबसूरती का एहसास होगा। हिमालय की खूबसूरती आप को देखने को मिलेगी। झरने ,बाग़ और यहाँ की हरयाली बगीचे आप को प्रकर्ति की सुंदरता का एहसास करते हैं
यह क्रिसमस मनाने के लिए बहुत ही खास जगह है। यहाँ क्रिसमस बहुत जोश और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता हैं। नैरी हेल्प क्रिस्चियन कैथेड्रल यहाँ का बहुत बड़ा चर्च हैं। यहाँ पर क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं
❍ केरल।
केरल भारत का बहुत ही सूंदर राज्य हैं। अपने बीचो के लिए यह बहुत मशहूर हैं। इन बीचो की खूबसूरती देखते ही बनती हैं।
यहाँ पर क्रिसमस बहुत धूम धाम से मनाया जाता हैं। यहाँ जो चर्च हैं उन्हे खूबसूरत लइटो और फूलो से सजाया जाता हैं जो चर्च की घंटी उनको विशेष रूप से फूलो से सजाया जाता है।
आधी रात घंटियों की आवाज़ बहुत ही सूंदर सुनाई देती हैं। खूब आतिश बाजी यहाँ क्रिसमस की शाम को की जाती हैं।