Cyclone Senyar and Ditwah: भारत में चक्रवाती तूफानों का डबल अटैक, ‘सेन्यार’ और ‘दितवाह’ मचाएंगे तबाही
Cyclonic Storm: भारत में एक बार फिर तूफान तबाही मचाने के लिए तैयार है। इस बार एक नहीं बल्कि दो तूफान ‘सेन्यार’ और ‘दितवाह’ बंगाल की खाड़ी से उठ रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे भारत के लिए बेहद भारी हैं। सेन्यार तूफान का असर सबसे पहले अंडमान और निकोबार में देखने को मिल सकता है। जहाँ पर ये तूफान तेज बारिश के साथ देश के कई और राज्यों को भी प्रभावित कर सकता है।
वहीं अगर हम तूफान दितवाह की बात करें, तो ये तूफान भी बंगाल की खाड़ी से ही उठ रहा है और इसका असर दक्षिण भारत के राज्यों में ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन दोनों तूफानों ने एक साथ आकर भारत की चिंता बढ़ा दी है।
कब और कहाँ टकराएगा सेन्यार तूफान?
सेन्यार तूफान को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि ये चक्रवाती तूफान 29 और 30 नवंबर को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट के बेहद पास से होकर गुजर सकता है।
अगर ऐसा होता है, तो बहुत भारी बारिश और समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं। सेन्यार तूफान के उठने से 80 से 100 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
तूफान दितवाह कहाँ मचाएगा तबाही?
बंगाल की खाड़ी से ही उठ रहे दूसरे तूफान दितवाह को लेकर भी भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस तूफान का असर उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के तटों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जिस वजह से इन इलाकों में 30 नवंबर तक मौसम का स्तर बेहद खराब रह सकता है।
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने दोनों तूफानों पर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन तूफानों का असर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है, साथ ही भारी बारिश की भी पूरी संभावना है।
इसलिए मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग India Meteorological Department (IMD) की चेतावनी

आईएमडी ने मौसम संबंधी चेतावनी जारी करते हुए कहा है-
“मलक्का स्ट्रेट और उससे सटे उत्तर-पूर्वी इंडोनेशिया के ऊपर बना चक्रवाती तूफ़ान "सेनयार" कमज़ोर होकर गहन अवदाब में बदल गया है। एक और गहन अवदाब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के तट पर है।
इससे तमिलनाडु में 27-30 नवंबर के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा, जबकि 28 और 29 नवंबर को कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में 28 नवंबर-01 दिसंबर के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा, जबकि 30 नवंबर 2025 को कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।”
मौसम पर पड़ेगा तूफान का असर
उत्तर भारत में भी मौसम पूरी तरह से बदल चुका है और सर्दियों ने दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी से उठ रहे तूफान का असर मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।
दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बारिश और तेज हवा के कारण इन राज्यों का तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है।
FAQs
1. तूफान ‘सेन्यार’ नाम का क्या मतलब है?
उत्तर- सेन्यार शब्द का अर्थ होता है शेर। तूफान को सेन्यार नाम संयुक्त राज्य अमीरात (UAE) ने दिया है।
2. चक्रवात दितवाह कहाँ से उठ रहा है?
उत्तर- दितवाह तूफान बंगाल की खाड़ी से दक्षिण भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है।
3. मौसम विभाग IMD ने कब तक मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है?
उत्तर- मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
4. तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा का प्रभाव कब होगा?
उत्तर- चक्रवात दित्वा का प्रभाव 27 नवंबर से 30 नवंबर तक होगा।
5. तमिलनाडु में कितनी बारिश की चेतावनी है?
उत्तर- तमिलनाडु में अगले 24 घंटे तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।