Flypped Hindi

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में थाइलैंड से पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, जल्द लाया जाएगा भारत

By |
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में थाइलैंड से पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, जल्द लाया जाएगा भारत

Goa Fire Incident News Today: गोवा नाइट क्लब (Birch by Romeo Lane) अग्निकांड मामले में जांच-पड़ताल और कानूनी कार्रवाई ने अब रफ्तार पकड़ ली है।

आपको बता दें कि क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों सगे भाई घटना के बाद भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे।

अब उन पर अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ गया है। इंटरपोल (Interpol) ने उनके खिलाफ Blue Corner Notice जारी कर दिया है, जिससे उनकी ट्रैक्सिंग आसान होगी।    

दोषियों की गिरफ्तारी और पासपोर्ट हुआ रद्द

भारत के विदेश मंत्रालय के निर्देश पर दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली की अदालत ने भी उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है।

इसका मतलब है कि गिरफ्तारी के लिए उन्हें भारत लौटना होगा। बता दें कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जल्द ही भारत लाया जाएगा।  

नाइट क्लब Birch by Romeo Lane पर कार्रवाई

घटना के बाद गोवा पुलिस और राज्य सरकार ने नाइट क्लब Birch by Romeo Lane के अन्य परिसरों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा उनके दूसरे क्लबों पर भी जाँच और कानूनी कार्रवाई का आदेश जारी हुआ है।

सुरक्षा नियमों का किया उल्लंघन

पुलिस जाँच रिपोर्ट में ये साफ हो गया है कि क्लब परिसर में फायर-सेफ्टी से जुड़े कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं थे और न किसी प्रकार का फायर ऑडिट था।

साथ ही, यह बात भी सामने आई है कि यह नाइट क्लब सरकार की जमीन पर, बिना किसी लाइसेंस या फायर NOC के अवैध निर्माण पर बनाया गया था।

क्लब के इंटीरियर में बांस की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया था, जिस वजह से आग ने रफ़्तार पकड़ ली थी।

देश और दुनिया की latest news updates को पढ़ने के लिए hindi flypped updated News से जुड़े रहें।

गोवा नाइट क्लब में मरने वालों की संख्या हुई 25

गोवा नाइट क्लब में 6 दिसंबर कि रात को लगी भीषण आग की चपेट में आने से मृतकों की संख्या अब 25 हो चुकी है। इसमें से करीब 20 क्लब के कर्मचारी थे और 5 पर्यटक थे।

इस हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। कई लोग यह सवाल कर रहे हैं कि इतनी कम व्यवस्था में कैसे एक नाइट क्लब चल रहा था।

अब राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि गोवा के सभी क्लब, बार, रेस्टोरेंट और होटल आदि की फायर-सेफ्टी ऑडिट तुरंत कराई जाए।

क्या हो सकती है अगली कार्रवाई गोवा पुलिस की तरफ से ?

गोवा पुलिस, सीबीआई और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (Interpol) की मदद से सौरभ लूथरा व गौरव लूथरा को जल्द भारत लाया जा सकता है। भारत लौटने पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया जा सकता है।   

इस घटना के बाद ये साफ हो गया है कि सिर्फ लाइसेंस देना ही पर्याप्त नहीं है, उसकी कड़ाई से जांच, सुरक्षा के इंतजाम और नियमित निरीक्षण भी ज़रूरी हैं।

गोवा में सभी के लिए चेतावनी

फिलहाल, यह दुखद घटना सिर्फ गोवा तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि देशभर के क्लबों, पबों और बारों के लिए भी एक चेतावनी बन चुकी है। अगर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होगा, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी हो सकती है।

ताज़ा खबरें और जरूरी अपडेट janne kai liye नीचे क्लिक करें।

FAQs

1. गोवा नाइट क्लब अग्निकांड हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं?

उत्तर- इस हादसे में अबतक कुल 25 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

2. गोवा नाइट क्लब में आग लगने का कारण क्या है?

उत्तर- गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन (Birch by Romeo Lane) नाइट क्लब में लगी भीषण आग के पीछे का मुख्य कारण क्लब के अंदर हुए फायर शो को माना जा रहा है।

3. गोवा नाइट क्लब में लगी आग का मुख्य आरोपी कौन है?

उत्तर- क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा मुख्य आरोपी हैं, जिनकी लापरवाही से ये हादसा हुआ है।  

No tags available for this post.