Flypped Hindi

Govinda Divorce Rumour! सुनीता बोलीं- गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं

By |
Govinda Divorce Rumour! सुनीता बोलीं- गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं

बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा की पत्नी सुनीत आहूजा अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में वो ऐसा कुछ कह गई है कि, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। तब से लोग कयास लगाने लगे कि क्या इन दोनों का तलाक (Govinda divorce rumour) होने वाला है? उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और गोविंदा के निजी जीवन को लेकर चौंकाने वाले कई खुलासे किए हैं।

सुनीता ने साफ कहा कि गोविंदा एक बेटे और भाई के रूप में तो बहुत अच्छे हैं, लेकिन एक पति के रूप में उनमें कई कमियां रही हैं। सुनीता का कहना है कि (Sunita Ahuja viral comment) गोविंदा ने अपना पूरा जीवन दूसरों की सेवा में ही बिताया है और कभी खुद के बारे में नहीं सोचा।

सुनीता और गोविंदा के बीच कड़वाहट की क्या है असली वजह? (Govinda Sunita Ahuja relationship)

दरअसल, एक पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने (Sunita Ahuja interview) अपनी शादीशुदा जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि गोविंदा एक सुपरस्टार तो बने, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी लाइफ को एन्जॉय नहीं किया। सुनीता को पार्टी और वेकेशन पर जाना पसंद है, जबकि गोविंदा हमेशा अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच ही उलझ कर रह गए।

सुनीता के मुताबिक, गोविंदा ने 60 साल की उम्र तक कई अपने लिए ‘मेवा’ नहीं खाया है, यानी उन्होंने कभी भी अपनी मेहनत की कमाई का आनंद खुद से नहीं लिया है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर तोड़ी सुनीता ने चुप्पी

पिछले कुछ समय से गोविंदा के अफेयर की चर्चा की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सुनीता ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वे इस मामले में काफी सख्त हैं। अगर उन्हें कभी भी गोविंदा के खिलाफ कोई ठोस सबूत मिल गया, तो वे उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग गोविंदा के भोलेपन का फायदा उठाते हैं और सिर्फ उनके पैसे के लिए उनके पास आते हैं।

गोविंदा की संगत है खराब- सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja latest news)

सुनीता ने यह भी खुलासा किया कि जब तक गोविंदा अपनी मां के साथ थे, तब तक वे काफी खुश थे। उनकी मां के गुजर जाने के बाद वे काफी बेफिक्र हो गए और उनकी संगत खराब हो गई। उन्होंने बताया कि गोविंदा जिन लोगों के साथ उठते-बैठते हैं, वे उनके शुभचिंतक नहीं हैं। सुनीता ने तो यह तक कह दिया है कि गोविंदा अब अपनी मर्जी से लाइफ जिएं, उन्हें अब अपने लिए जीना शुरू करना चाहिए, ताकि वे अपनी लाइफ को बेहतर बना सकें।

अब छोड़ना नामुमकिन

इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे गोविंदा से तलाक लेंगी। इस सवाल पर सुनीता कहती हैं कि 40 साल बीत गए हैं, अब छोड़ना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन मलाल जरूर रहेगा। अब तो अलग होने के बारे में सोचना भी गुनाह सा लगता है।

कब हुई थी गोविंदा-सुनीता की शादी?

गोविंदा और सुनीता आहूजा 11 मार्च 1987 को शादी के बंधन में बंधें थे। उन दोनों ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। इतना ही नहीं, सुनीता और गोविंदा ने कुछ समय तक अपनी शादी को सबसे छुपाकर भी रखा था।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

नहीं, सुनीता ने साफ कहा है कि वे 40 साल से साथ हैं और अब अलग होने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। हालांकि, उनके बीच वैचारिक मतभेद जरूर हैं।

सुनीता का कहना है कि गोविंदा ने कभी भी अपनी पत्नी के साथ बाहर जाने या छुट्टियां मनाने पर ध्यान नहीं दिया। वे हमेशा परिवार की सेवा में ही लगे रहे।

गोविंदा और सुनीता की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी, जिसे शुरुआत में करियर की वजह से गुप्त रखा गया था।

सुनीता ने कहा है कि अगर उन्हें कभी भी गोविंदा के अफेयर का ठोस सबूत मिलता है, तो वे उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी और रिश्ता खत्म कर सकती हैं।

सुनीता ने एक इंटरव्यू के दौरान मजाकिया, लेकिन गंभीर लहजे में कहा कि वे अगले जन्म में गोविंदा को अपने बेटे के रूप में चाहती हैं, पति के रूप में नहीं।

No tags available for this post.