भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन जहाँ आप अपनी गर्मियों की छुट्टी का आनंद ले सकते है
यदि आप भी इन गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेना चाहते है तो आप भारत में मौजूद इन जगहों पर जाकर अपनी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले सकते है। इसके लिए आपको अधिक पैसो की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि आप इन जगहों पर 7 हजार रूपये में आराम से घूम सकते है। यदि आप दिल्ली में रहते है तो आपके लिए यह सभी हिल स्टेशन बहुत नजदीक पड़ेगा। जहाँ आप आसानी से घूमने जा सकते है।
1. नैनीताल
अगर आप दिल्ली में रहते है तो नैनीताल आपके लिए मात्र 287 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा। नैनीताल को सबसे अच्छा हिल स्टेशन माना जाता है। नैनीताल उत्तराखंड में स्थित है। यहाँ पर आपको नी झील, नैना चोटी, टिफिन टॉप, स्नो व्यू, इको गुफा बगीचा, बड़ा पत्थर, ठंडी सड़क, बड़ा बाज़ार, राजभवन के साथ ही साथ नैना देवीं का मंदिर भी देखने को मिलता है। जहाँ घूमकर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले सकते है। यहाँ घूमने के लिए आपका 5-6 हजार रूपये का खर्च आएगा।
2. अल्मोड़ा
उत्तराखंड में ही स्थित अल्मोड़ा भी आपके लिए सबसे जगह है। यदि आप अपनी गर्मियों की छुट्टी का आनंद लेना चाहते है। दिल्ली से अल्मोड़ा की दुरी मात्र 346 किलोमीटर है। परन्तु आपको काठागोदाम तक ही ट्रैन मिलेगी। जिसके बाद आपको आगे टैक्सी या फिर अपने किसी साधन से जाना होगा। इस स्थान पर अधिकतर लोग देवी देवताओं के दर्शन के लिए आते है। क्योंकि यहाँ पर आपको कासार देवी मंदिर, जगेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, चितई मंदिर, कांची मंदिर के दर्शन होते है।