Flypped Hindi

Jitendra Kumar Mirzapur in Hindi: फुलेरा के ‘सचिव जी’ ने ली मिर्जापुर में एंट्री, निभाएंगे ‘बबलू भैया’ का किरदार!

By |
Jitendra Kumar Mirzapur in Hindi: फुलेरा के ‘सचिव जी’ ने ली मिर्जापुर में एंट्री, निभाएंगे ‘बबलू भैया’ का किरदार!

ओटीटी की दुनिया में अपनी सादगी, दमदार एक्टिंग और सिंपल अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले जितेंद्र कुमार अब एक नई चुनौती के लिए बिल्कुल तैयार हैं। बता दें, पंचायत के सीधे-सादे सचिव जी ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में बाबलू पंडित का रोल निभाने जा रहे हैं। जितेंद्र कुमार मिर्जापुर (Jitendra Kumar Mirzapur in Hindi) में एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं।

हाल ही में, मिर्जापुर: द फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें जितेंद्र कुमार ‘गुड्डू भैया’ के छोटे भाई यानी ‘बबलू भैया’ का रोल निभाते हुए दिख रहे हैं। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।

Jitendra Kumar Mirzapur in Hindi: जितेंद्र कुमार बने बबलू पंडित

हाल ही में 'मिर्जापुर: द फिल्म' का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के साथ जितेंद्र कुमार बने ‘बबलू पंडित’ की भी एक अनोखी झलक देखने को मिली है। टीजर में उनका लुक पहले से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है।

जितेंद्र कुमार के गंभीर चेहरे, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन से भरपूर माहौल ने संकेत दे दिया है कि उनका किरदार फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाने वाला है। हालांकि, मेकर्स ने उनके रोल से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी तक शेयर नहीं की है, लेकिन टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। 
NOTE: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

जितेंद्र कुमार का नया रोल: मिर्जापुर फिल्म में नया बबलू पंडित

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिर्जापुर फिल्म में नया ‘बबलू पंडित’ देखकर दर्शक काफी हैरान हो रहे हैं, क्योंकि मिर्जापुर सीजन 1 में ‘बबलू पंडित’ का किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था। कहना गलत नहीं होगा कि एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। ऐसे में अब ‘बबलू पंडित’ के किरदार में जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar Mirzapur in Hindi) का नया रोल किसी चुनौती से कम नहीं है।

Jitendra Kumar Mirzapur in Hindi: फुलेरा से मिर्जापुर तक का सफर

बता दें, जितेंद्र कुमार की पहचान अब तक एक ऐसे एक्टर के रूप में हो रही थी, जो साधारण लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाते थे। चाहे वह 'कोटा फैक्ट्री' के जीतू भैया हों या फुलेरा के सचिव जी, उन्होंने हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन 'मिर्जापुर: द फिल्म' (Jitendra Kumar Mirzapur in Hindi) उनके करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। अगर वह इस किरदार में सफल रहते हैं, तो उनकी स्क्रीन इमेज पूरी तरह बदल सकती है और उन्हें भविष्य में एक्शन और इंटेंस रोल भी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

कैसे बनें इंजीनियर से ओटीटी स्टार?

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र कुमार राजस्थान के अलवर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। कॉलेज के दौरान उनकी थिएटर में रुचि बढ़ी और यहीं से उनके एक्टिंग सफर की शुरुआत हुई। उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर एक्टिंग को अपना करियर बनाया और TVF के साथ काम करते हुए 'मुन्ना जज्बाती', 'पिचर्स', 'बैचलर्स' और 'परमानेंट रूममेट्स' जैसे लोकप्रिय शोज में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

एक्टर ने इन शोज़ के अलावा शुभ मंगल ज्यादा सावधान, चमन बहार, जादूगर, ड्राई डे और लंटरानी जैसी कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान OTT प्लेटफॉर्म से ही मिली है। जिसमें 'कोटा फैक्ट्री' के जीतू भैया और 'पंचायत' के सचिव जी के किरदार काफी लोकप्रिय हैं। अब जितेंद्र कुमार मिर्जापुर में (Jitendra Kumar Mirzapur in Hindi) बबलू पंडित का रोल निभाकर वे सभी को चौंकाने वाले हैं।

जितेंद्र कुमार नेट वर्थ

जितेंद्र कुमार की नेट वर्थ की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की कुल संपत्ति करीब 7 करोड़ रुपए के आसपास है। वे वेब सीरीज के एक सीजन से करीब 5 से 6 लाख रुपए की फीस चार्ज करते हैं। वहीं उनके पास गाड़ियों का भी लग्जरी कलेक्शन है। इतना ही नहीं एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट्स और डिजिटल कैंपेंस के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं।

Read More:

No tags available for this post.