Flypped Hindi

Awarapan 2 Teaser in Hindi: मौत को हराकर लौटे इमरान हाशमी, क्या दिशा बनेंगी नई मोहब्बत?

By |
Awarapan 2 Teaser in Hindi: मौत को हराकर लौटे इमरान हाशमी, क्या दिशा बनेंगी नई मोहब्बत?

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर चर्चाओं में छा गए हैं। बता दें, एक्टर की फिल्म आवारापन 2 टीज़र (Awarapan 2 Teaser in Hindi) रिलीज हो चुका है। करीब 19 साल बाद इमरान हाशमी अपने फेमस किरदार शिवम पंडित के रूप में बड़े पर्दे पर वापिस आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस टीज़र में दर्द, एक्शन और प्यार सब कुछ एक साथ दिखाई देगा।   

आपको बता दें, इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ-साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा हो गया है।    

आवारापन 2 ट्रेलर अपडेट: इमरान हाशमी आवारापन 2

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमरान हाशमी आवारापन 2 के टीज़र (Awarapan 2 Teaser in Hindi) में भी वही पुराना दर्द, अकेलापन और अधूरी मोहब्बत साफ दिखाई दे रही है। हालांकि, इस बार शिवम पहले से ज्यादा मजबूत और खतरनाक नजर आ रहा है। टीज़र में कई दमदार एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिल रहे हैं, जिससे साफ नजर आ रहा है कि फिल्म में इमोशन्स के साथ एक्शन का भी तड़का होगा।

Awarapan 2 Teaser in Hindi: दिशा पाटनी आवारापन 2

दिलचस्प बात ये है कि फिल्म आवारापन 2 टीज़र में एक्ट्रेस दिशा पाटनी की एंट्री को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, दिशा पाटनी का आवारापन 2 में किरदार पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन उनकी मौजूदगी कहानी में नई उम्मीद और नई मोहब्बत का संकेत दे रही है। टीज़र में दिशा की झलक काफी कम समय के लिए दिखाई गई है, लेकिन उनके किरदार  को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जैसे कि क्या वह शिवम के दर्द को समझने वाली नई साथी होंगी? क्या वह उसकी जिंदगी में सुकून लेकर आएंगी? फिलहाल, मेकर्स ने सस्पेंस को बरकरार रखा हुआ है।

Awarapan 2 Teaser in Hindi: आवारापन 2 टीज़र कब रिलीज हुआ और इसमें क्या दिखाया गया है?

बात आवारापन 2 टीज़र की करें, तो इसका टीज़र 29 जून, 2026 को रिलीज हुआ था। फिल्म के टीजर से साफ पता चल रहा है कि फिल्म सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहने वाली है। इसमें गैंगस्टर वर्ल्ड, बदले की कहानी, जबरदस्त फाइट सीक्वेंस और भावनात्मक संघर्ष का मिश्रण देखने को मिलेगा। Awarapan 2 Teaser in Hindi में बारिश के बीच होने वाली फाइट, बाइक पर शिवम की एंट्री और उसके गंभीर डायलॉग्स फिल्म का टोन तय करते हैं। इससे साफ है कि निर्देशक ने पुराने किरदार को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की है।

Awarapan 2 Teaser in Hindi: आवारापन 2 का ऑफिशियल ट्रेलर कब आएगा?

बता दें इमारन हाशमी ने फिल्म आवारापन 2 की रिलीज का आधिकारिक ऐलान साल 2025 में किया था, तभी से फैंस सोच रहे थे कि आखिर फिल्म आवारापन 2 का ऑफिशियल ट्रेलर कब आएगा? वैसे बता दें कि फिल्म आवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी। उस समय भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई थी। खास तौर से, इमरान हाशमी की दमदार एक्टिंग, फिल्म का संगीत और भावनात्मक कहानी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। यही वजह है कि सीक्वल का ऐलान होते ही फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई थी।

कब रिलीज होगी फिल्म?

Awarapan 2 Teaser in Hindi के रिलीज के बाद फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी? जानकारी के मुताबिक, आवारापन 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसका निर्माण ‘विशेष फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया है। माना जा रहा है कि एक लंबे समय के बाद इमरान हाशमी और विशेष फिल्म्स की यह साझेदारी फैंस के लिए खास साबित होगी।

इमरान हाशमी Net Worth

इमरान हाशमी Net Worth की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ से 120 करोड़ रुपए के बीच मानी जाती है। वे एक फिल्म से करीब 5 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट, ओटीटी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स, स्टेज शो और इवेंट्स, रियल एस्टेट निवेश से खास कमाई करते हैं।  

दिशा पाटनी Net Worth

वहीं बात दिशा पाटनी Net Worth की करें, तो एक्ट्रेस की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ से 75 करोड़ रुपए के बीच मानी जाती है। वे एक फिल्म से 5 से 7 करोड़ रुपए के बीच फीस लेती हैं। वहीं फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट, मॉडलिंग और इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया प्रमोशन और डिजिटल ब्रांड डील्स के जरिए अच्छी कमाई करतीं हैं।

No tags available for this post.