149 वर्षों बाद देखने को मिलेगा ऐसा चंद्र ग्रहण - इन राशियों के लोगों को रखना होगा खास ख्याल
Chandra Grahan - आज रात से चंद्र ग्रहण लगने वाला है। परन्तु आज जो चंद्र ग्रहण उसको लेकर कहा जा रहा है की ऐसा चंद्र ग्रहण करीबन 149 वर्षों बाद पड़ रहा है। क्योकि इससे पहले कभी भी गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण नहीं पड़ा था। यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ ही साथ दुनिया भर में देखने को मिलेगा। आज के दिन को आषाढ़ पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस बार का यह चंद्र ग्रहण बहुत खास होने वाला है। आज हम आपको इस चंद्र ग्रहण से जुडी कुछ ऐसी बातों के बारें में विस्तार से बताएंगे जिनके बारें में शायद ही आप जानते होंगे।
Chandra Grahan
जाने क्या विशेष है इस बार के Chandra Grahan में
बहुत कम लोग आज के चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) से जुड़ीं कुछ विशेष बातों के बारें में नहीं जानते होंगे। पहला तो यह की करीबन 149 वर्षों के बाद गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ा है। गुरु पूर्णिमा के दिन हिन्दू और बौद्ध धर्म के सभी नागरिक अपने आध्यात्मिक गुरुओं एवं शिक्षकों का आभार मानते है। तथा उन्हें नमन करते है। इसके अलावा, आज गुरु पूर्णिमा के दिन ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा Apollo 11 मिशन को शुरू हुए 50 वर्ष पुरे हो गए है। आज ही के दिन पहली बार किसी इंसान द्वारा चाँद पर पहला कदम रखा गया था। इतना ही यह मिशन पूरी तरह से सफल रहा था। इससे पहले गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण वर्ष 1870, 12 जुलाई को पड़ा था। जिसके बाद आज पड़ रहा है। हिन्दू पंचाग के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले इस चंद्र ग्रहण को खंडग्रास चंद्र ग्रहण के नाम से ही जाना जाता है। इतना ही नही इस चंद्र ग्रहण पर इन निम्न राशियों को रखना होगा खास ख्याल जैसे की -- मेष: वाणी पर संयम रखें
- वृषभ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें
- मिथुन: मित्रों का साथ मिलेगा