Flypped Hindi

Meera-Mahesh Bhatt Controversy: मीरा का U-Turn! क्या झूठे थे पुराने दावे?

By |
Meera-Mahesh Bhatt Controversy: मीरा का U-Turn! क्या झूठे थे पुराने दावे?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'Psycho' का प्रमोशन करने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच मीरा ने हाल ही में अपने और महेश भट्ट के परिवार के साथ पुराने रिश्तों पर खुलकर चर्चा की है। इतना ही नहीं, मीरा ने आलिया भट्ट को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और महेश भट्ट पर पहले लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों (Meera Mahesh Bhatt controversy) पर पूरी तरह से U-Turn ले लिया है।

यह बयान सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया। अपने इस हालिया बयान में पाक एक्ट्रेस मीरा ने पुराने दिनों की यादें शेयर कीं।

Meera Mahesh Bhatt controversy: सच या झूठ?

बता दें कि Pakistani actress Meera ने 2005 में सोनी राजदान की फिल्म 'नजर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। कुछ साल पहले मीरा ने महेश भट्ट पर काफी गंभीर आरोप (Mahesh Bhatt allegations) लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भट्ट का व्यवहार काफी कंट्रोलिंग था और उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की थी। थप्पड़ मारने वाली खबरों ने उस समय इस मुद्दे को काफी बड़ा बना दिया था, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते के बीच कड़वाहट आ गई थी।

लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मीरा ने इन आरोपों को गलत बताते हुए साफ ‘यू-टर्न’ ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। जब उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या उन्होंने महेश पर जो भी आरोप लगाए थे, वे सच हैं क्या? तो उन्होंने इसे भी मानने से इंकार कर दिया। अब उनका कहना है कि महेश भट्ट एक अच्छे डायरेक्टर और मार्गदर्शक हैं।

आलिया भट्ट को लेकर क्या बोलीं मीरा? (Meera Alia Bhatt controversy)

बातचीत के समय मीरा काफी इमोशनल नजर आईं और उन्होंने भट्ट परिवार के साथ अपनी पुरानी घनिष्ठता का जिक्र किया। सबसे ज्यादा चर्चा उनके द्वारा आलिया भट्ट को लेकर दिए गए बयान के बाद से हो रही है। मीरा ने बीती बातें याद कर कहा कि जब वह इंडिया में भट्ट परिवार के साथ रहती थी, तब आलिया बहुत छोटी थीं और वो अक्सर मेरे साथ सोती थीं।

उन्होंने खुलासा किया कि आलिया बहुत स्मार्ट और इंटटेलिजेंट थी। आलिया की तारीफ करते हुए मीरा ने बताया कि वे पढ़ाई में भी बहुत होशियार थी। उन्होंने आगे कहा, अगर महेश भट्ट उनकी फिल्म ‘साइको’ देखेंगे, तो उन्हें बहुत खुशी होगी और वे उन्हें जरूर कॉल करेंगे।

फिल्म 'Psycho' के प्रमोशन में बिजी हैं मीरा

वर्तमान में मीरा अपनी आगामी फिल्म ‘साइको’ के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन उनकी फिल्म भारत में बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं होगी। ऐसे में फिल्म के भारत में रिलीज न होने पर मीरा काफी मायूस नजर आईं। उन्होंने कहा, मुझे इस बात का मलाल है कि भारतीय दर्शक उनकी इस मेहनत को बड़े पर्दे पर नहीं देख सकेंगे।

बयान से क्यों पलटी पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा?

आखिर पाक एक्ट्रेस का अचानक से अपने बयान से पलट जाना किस ओर इशारा करता है, ये तो मीरा ही जानें। हो सकता है कि यह उनके फिल्म के प्रमोशन का तरीका हो या सच में उनके पुराने जख्म भर चुके हैं। इस बारे में तो सिर्फ वहीं बता सकती हैं। फिलहाल उनके इस इंटरव्यू पर आलिया भट्ट और महेश भट्ट दोनों में से किसी ने कोई टिप्पड़ी नहीं की है। ऐसे में फैंस को आलिया-महेश के जवाब का बेसब्री से इंतजार है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने अपने पुराने मारपीट और उत्पीड़न के आरोपों से ‘यू-टर्न’ लेते हुए कहा कि महेश भट्ट उनके बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं और उनके बीच कोई विवाद नहीं है।

मीरा ने बताया, जब वह इंडिया में थीं, तब अक्सर छोटी आलिया भट्ट उनके साथ सोती थीं। उन्होंने आलिया को बहुत स्मार्ट और इंटेलिजेंट लड़की बताया और कहा कि वे पढ़ाई में भी बहुत होशियार थीं।

मीरा ने साल 2005 में 'नजर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे सोनी राजदान ने डायरेक्ट किया था और महेश भट्ट उसके राइटर थे।

मीरा की नई और आगामी फिल्म का नाम 'साइको' है, जिसका वह इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं।

नहीं, उनकी फिल्म 'साइको' भारत में रिलीज नहीं हो रही है। मीरा ने इंटरव्यू में दुख जताते हुए कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है।

कुछ साल पहले मीरा ने महेश भट्ट पर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उनका व्यवहार काफी कंट्रोलिंग था और उन्होंने मीरा को थप्पड़ भी मारा था, जिसके बाद से इन दोनों में विवाद का सिलसिला शुरू हो गया था।

No tags available for this post.