Vijay Varma Dating Rumours: विजय संग दिखी 'जवान' फेम आलिया! क्या है सच?
बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर विजय वर्मा एक बार फिर से सोशल मीडिया में लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें आलिया कुरैशी के साथ स्पॉट किया गया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लग गए है कि क्या विजय वर्मा आलिया कुरैशी को डेट कर रहे (Vijay Varma dating Alia Qureshi) हैं, क्या उन्होंने फाइनली मूव ऑन कर लिया है।
हालांकि, कुछ समय पहले तक विजय और तमन्ना भाटियां के रिश्ते की चर्चाएं थी, लेकिन अब बांद्रा के रेस्टोरेंट के बाहर आलिया के साथ विजय की मौजूदगी ने लोगों को नए गॉसिप्स (Vijay Varma dating rumours) का एक मुद्दा दे दिया है।
क्या विजय एक बार फिर प्यार के चक्कर में पड़ गए हैं? (Vijay Varma dating rumours)
दरअसल, मुंबई के बांद्रा इलाके में 21 अप्रैल की रात को विजय वर्मा और आलिया कुरैशी (vijay varma girlfriend) एक साथ नजर आए थे। दोनों एक फैमस रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखे, इस खबर के सोशल मीडिया पर आने के बाद से लोगों ने इसे प्यार का नाम देना शुरू कर दिया है। ऐसी चर्चा हो रही है कि विजय और आलिया एक दूसरे को डेट (Vijay Varma dating rumours) कर रहे हैं।
अक्सर बॉलीवुड कपल शुरुआती दिनों में अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते हैं, लेकिन फैंस इन दोनों को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपनी तरफ से इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
आलिया कुरैशी कौन है? (Who Is Aaliyah Qureshi?)
बता दें कि आलिया मुंबई की रहने वाली है। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कम्पलीट किया है। बात करें उनकी प्रोफेशनल लाइफ की तो पेशे से वे सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। इन सबके अलावा, आलिया एक्ट्रेस के रूप में भी काम करती हैं। उन्हें बचपन से ही म्यूजिक से लगाव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपना पहला गाना 5वीं क्लास में ही लिख लिया था।
एक्टिंग में आलिया कुरैशी के रोल
उन्होंने साल 2022 में 'Netflix' पर आई वेब सीरीज ‘एटर्नली कंफ्यूज्ड ऐंड ईगर फॉर लव’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में 'जान्हवी' का किरदार निभाने के लिए मिली। अपनी वेब सीरीज के अगले साल ही उन्होंने फिल्म ‘जवान’ में काम किया। इस फिल्म में शाहरुख खान की एक गर्ल गैंग थी, जिसमें 6 लड़कियां शामिल थी। आलिया इस गैंग का ही हिस्सा थी।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं आलिया
आलिया एक्टिंग के अलावा, सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो Jhalliverse के नाम से मौजूद हैं। बात करें उनके फॉलोवर्स की तो वर्तमान में उनके 1 लाख 38 हजार फॉलोवर्स हैं। वहीं, aaliyah qureshi age 36 साल है।
आलिया और विजय की नेट वर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस आलिया कुरैशी जवान फिल्म में नजर आई थी और फिलहाल विजय वर्मा के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। aaliyah qureshi net worth लगभग 2 करोड़ रूपये हैं। वहीं, vijay varma net worth का विशिष्ट आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.