Pantoprazole Tablet Uses in Hindi: फायदे, उपयोग व साइड इफेक्ट
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खाने-पीने पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाते हैं। समय पर खाना ना खाने की वजह से लोगों को गैस, एसिडिटी से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं।
लेकिन क्या आपने पैंटोप्राजोल टैबलेट (Pantoprazole tablet) का नाम सुना है? पैंटोप्राजोल का इस्तेमाल (Pantoprazole tablet uses in hindi) बेहद ही असरदार है, जो कि मुख्य रूप से पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा को कम करने में मदद करती है। चलिए इस दवा से जुड़ी अन्य बातों के बारे में विस्तार से समझते हैं।
क्या है पैंटोप्राजोल? (What is pantoprazole in hindi?)
पैंटोप्राजोल एक Proton Pump Inhibitor (PPI) दवा है, जो कि पेट में एसिड को कम करने में सहायता करती है। जब पेट में अधिक मात्रा में एसिड बनता है, तो एसिडिटी, सीने में जलन, अल्सर और अन्य पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में Pantoprazole tablet पेट की परत में मौजूद प्रोटॉन पंपों को ब्लॉक करके एसिड को बढ़ावा देने से रोकती है। पैंटोप्राजोल आमतौर पर 20mg और 40mg की खुराक में मिलती है। अगर आप इस दवा का सेवन करते हैं, तो इसे खाली पेट लेना सबसे अच्छा माना जाता है।
पैंटोप्राजोल दवा के मुख्य उपयोग (Pantoprazole tablet uses in hindi)
- एसिडिटी और सीने में जलन: पैंटोप्राजोल टैबलेट मुख्य रूप से पेट में बनने वाले अत्यधिक एसिड को नियत्रिंत करती है। आसान शब्दों में समझे तो पेट के एसिड का भोजन नली में वापस आने से सीने में तेज जलन का एहसास होता है। ऐसी स्थिति में इस दवा के सेवन से तुरंत राहत मिलती है। साथ ही यह दवा खट्टी डकारों से भी निजात दिलाती है।
- पेट और आंतो के अल्सर को रोकने में उपयोगी: पैंटोप्राजोल टैबलेट का यूज (pantoprazole tablet uses in hindi) पेट य छोटी आंत के शुरुआती हिस्सों में होने वाले अल्सर को भी ठीक करने में सहायक होता है। पैंटोप्राजोल दवा अल्सर को दोबारा होने से रोकने में काफी फायदेमंद मानी जाती है।
- गैस्ट्रोसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD): जब पेट का एसिड बार-बार भोजन नली में वापस आने लगता है, तो इससे सीने में तेज जलन होती है, खट्टी डकारें आती है और गले में सूजन से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अगर आप पैंटोप्राजोल दवा का यूज करते हैं, तो यह दवा भोजन नली को ठीक करने में मदद करेगी और इन समस्याओं को खत्म करेगी।
- अत्यधिक गैस पर नियंत्रण: जब हमारे शरीर में खाना ठीक से पचता नहीं है, तो पेट फूलना या अत्यधिक गैस बनना शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में पैंटोप्राजोल आपकी गैस को रोकने में उपयोगी साबित हो सकती है।
- जोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम: यह एक स्थिति है, जिसमें अधिक मात्रा में एसिड बनता है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप पैंटोप्राजोल दवा का सेवन करते हैं, तो आप अपनी इस समस्या से तुरंत निजात पा सकते हैं।
कैसे करती है पैंटोप्राजोल काम (How pantoprazole tablet works in hindi)
बता दें कि हमारे पेट में कुछ-कुछ छोटे प्रोटॉन पंप मौजूद होते हैं, जो कि खाना को डायजेस्ट करने के लिए एसिड बनाते हैं। लेकिन जब ये पंप बहुत अधिक मात्रा में एसिड बनाने लगते हैं, तो एसिडिटी या फिर सीने में जलन जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पैंटोप्राजोल टैबलेट का इस्तेमाल किया जाता है।
यह दवा पेट की कोशिकाओं में प्रवेश कर इन पंपों को ब्लॉक कर देती है, जिसकी वजह से पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा गिरने लगती है और सीने में होने वाली जलन कम हो जाती है। इतना ही नहीं, अगर आप अल्सर जैसी समस्या से भी पीड़ित हैं, तो यह दवा उसमें तुरंत राहत प्रदान करती है।
पैंटोप्राजोल का कैसे करें सेवन
अगर आप इन सभी बीमारियों से परेशान हैं और पैंटोप्राजोल का यूज (Pantoprazole tablet uses in hindi) करना चाहते हैं, तो इसके लाभ के लिए इसे सही तरीके से लेना भी जरूरी है। आइए जानते हैं कि आप इस दवा को कब, कैसे, किस समय और कितनी मात्रा में ले सकते हैं।
पैंटोप्राजोल को डॉक्टर दिन में एक बार लेने की सलाह देते हैं। बता दें कि इस दवा को हमेशा सुबह खाली पेट लेना चाहिए। इस दवा को आप ब्रेकफास्ट से लगभग 30 या 60 मिनट पहले ले सकते हैं। पैंटोप्राजोल दवा को आपको एक ग्लास सादा पानी के साथ पूरा निगल लेना है।
ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस दवा के ऊपर एक विशेष कोटिंग होती है, जो पेट में बनने वाले एसिड को रोकती है। अगर आप इसे तोड़कर खाएंगे, तो इसके ऊपर की कोटिंग टूट सकती है और इसका असर कम हो सकता है। इसलिए आप इसे बिना तोड़े खाएं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस दवा के सेवन के साथ आप शराब, चाय, कॉफी और अधिक मसालेदार खाना खाने से बचें। ताकि यह दवा आपको अधिकतम लाभ दे सकें और आपकी बीमारी को बढ़ने से रोके।
क्या है पैंटोप्राजोल के साइड इफेक्ट (Pantoprazole side effects in hindi)?
वैसे तो यह दवा काफी उपयोगी होने के साथ-साथ सुरक्षित भी है, लेकिन रिसर्च के मुताबिक कुछ लोगों में pantoprazole side effects भी देखने को मिले हैं। चलिए जानते हैं कि पैंटोप्राजोल दवा के क्या-क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
- पोषक तत्वों की कमी: अगर इस दवा का इस्तेमाल कंटिन्यू यानी की महीनों या फिर सालों तक किया जाता है, तो यह टैबलेट कुछ साइड इफेक्ट लेकर आ सकती है जैसे- विटामिन B12 की कमी, मैग्शियम और कैल्सियम की कमी। इसलिए इस दवा का इस्तेमाल जरूरत होने पर ही करें।
- हड्डियों का कमजोर होना: अगर इस दवा का इस्तेमाल काफी लंबे समय तक किया जाता है, तो इससे आपकी हड्डियों पर प्रभाव पड़ सकता है। जिसकी वजह से हड्डियों के फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है।
- किडनी पर भी हो सकता है असर: जैसा कि हम ऊपर देखते आ रहे हैं कि इसके अधिक और लंबे समय के इस्तेमाल से शरीर में पोषक तत्वों की कमी से लेकर हड्डियों में कमजोरी तक का प्रभाव पड़ सकता है।
इसी तरह अगर आप पैंटोप्राजोल का यूज (pantoprazole tablet uses in hindi) डॉक्टर की सलाह के बिना करते हैं, तो ये आपकी किडनी को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस दवा का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के और जरूरत से अधिक ना करें।
- बैक्टीरिया के उत्पन्न होने की संभावना: बता दें कि पेट में एसिड की मात्रा कम होने की वजह से कुछ हानिकारक बैक्टीरिया के उत्पन्न होने का खतरा भी बढ़ सकता है, जिसकी वजह से दस्त जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
- कुछ सामान्य समस्याएं: अगर आप किसी भी दवा का सेवन लगातार करते हैं और उसके इस्तेमाल के आदी बन जाते हैं, तो वो आपको कुछ ना कुछ नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, अगर आप पैंटोप्राजोल का भी सेवन लगातार या अधिक मात्रा में करते हैं, तो ये आपको सिरदर्द, दस्त, गैस, चक्कर या फिर जी घबराने जैसी समस्याओं से ग्रस्त कर सकती है।
इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले इस दवा के बारे में संपूर्ण जानकारी और डॉक्टर की सलाह अधिक कारगार साबित हो सकती है।
ध्यान देने योग्य बातें
पैंटोप्राजोल नामक दवा का सेवन करने से पहले आप इन बातों को ध्यान में जरूर रखें।
- बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल 14 दिनों से अधिक ना करें।
- गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और जिन्हें लीवर या किडनी से संबंधित कुछ समस्या है, तो ऐसी स्थिति में केवल डॉक्टर के परामर्श के बाद ही इसका सेवन करें।
- अगर इस दवा के सेवन से आपको पेट में दर्द या बुखार जैसा महसूस होता है, तो भी डॉक्टर्स से सलाह अवश्य लें।
पैंटोप्राजोल टैबलेट की उपलब्धता
पैंटोप्राजोल टैबलेट को दो तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
टैबलेट के रूप में: पैंटोप्राजोल टैबलेट 40mg, 20mg में मिलती है।
- Pantoprazole 40 mg uses in hindi: इसका सबसे ज्यादा यूज अधिक मात्रा में होने वाली एसिडिटी के लिए किया जाता है।
- Pantoprazole 20 mg uses in hindi: इसका यूज हल्की एसिडिटी या लंबे समय तक चलने वाले इलाज के लिए अधिक होता है।
Pantoprazole injection uses in hindi
इंजेक्शन का यूज उस समय किया जाता है, जब मरीज दवा को निगलने की अवस्था में नहीं होता है। इसका यूज सीधे नस के द्वारा किया जाता है।
लाइस्टायल को करें चेंज
दवा के साथ ही अगर आप अपनी लाइफस्टायल में थोड़ा सा परिवर्तन करेंगे, तो आप एसिडिटी से तुरंत निजात पा सकते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि दवा और अपनी जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव आपकी इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है। इन चीजों का रखें विशेष ध्यान।
- चाय-कॉफी का सेवन कम करें - अगर आप एसिडिटी को जड़ से खत्म करना चाहते हैं, तो दवा के यूज के साथ-साथ मसालेदार, तला-भुना खाना, चाय और कॉफी का सेवन कम से कम करें।
- योग करें - एसडिटी को कम करने के लिए नियमित योग करें। योग करने से आपका शरीर फिट होगा, वजन नियंत्रण में रहेगा और आपके दिमाग को भी शांति मिलेगी।
- खान-पान का रखें ध्यान- अपने खाने के समय का विशेष ध्यान रखें। रात का खाना सोने से 3 घंटे पहले खाएं और नाश्ता को स्किप ना करें।
Conclusion
पैंटोप्राजोल टैबलेट का यूज (pantoprazole tablet uses in hindi) ज्यादातर सीने में होने वाली जलन, एसिडिटी और गैस में होता है। ये दवा पेट और छोटी आंत के अल्सर को भी कम करने में उपयोगी है। लेकिन इस दवा का इस्तेमाल 14 दिनों से अधिक समय के लिए नहीं करना चाहिए। पैंटोप्राजोल टैबलेट बीमारी को दूर करने में सहायक जरूर हो सकती है।
लेकिन फिर भी इसका यूज करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ही लेना चाहिए। साथ ही अपने खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान दें, जिससे आप बीमारी को हमेशा के लिए खत्म कर सकें।
Disclaimer: इस लेख में जो भी जानकारी दी गई है, यह केवल आपकी जागरुकता के लिए है। इस जानकारी को डॉक्टर का विकल्प का ना समझे। किसी भी दवा को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है। बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाई लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी भी प्रकार की पेट संबंधी समस्या के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेना ना भूलें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.