Preet Singh Assault! Splitsvilla 16 की कंटेस्टेंट पर हमला, आईं चोटें
सपनों की नगरी मुंबई से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। टीवी रियलिटी शो splitsvilla season 16 की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह पर हमला होने की खबर (Preet Singh latest news) से हर कोई दंग रह गया है। प्रीत ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि मुंबई के एक नामी क्लब में उन पर और उनके दोस्त पर बड़ी ही बेरहमी से हमला (Preet Singh assault) किया गया है।
हमला इतना गंभीर था कि उनका एक दांत टूट गया और उनके चेहरे पर सूजन भी आ गई है। मायानगरी मुंबई में हुई इस वारदात ने इस शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Splitsvilla 16 की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह पर हमला (Splitsvilla 16 contestant attack)
बता दें कि प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिल दहला देने वाली फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए हैं, जिनमें उनकी सूजी हुई आंखे और चेहरे पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। जब उनके फैंस ने उनसे पूछा कि आखिर मामला क्या था? जिस पर प्रीत ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ एक क्लब में शांति से बैठी हुई थी, तभी अचानक एक लड़की आई और बिना किसी बात के उन पर चिल्लाने लगी।
वह लड़की बार-बार पूछ रही थी कि प्रीत और उनके दोस्त को क्लब के अंदर आने की इजाजत कैसे मिल गई। शुरुआत में नजर आई इस छोटी बहस ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद उस लड़की के साथ आए उसके दोस्त ने दखलअंदाजी शुरू कर दी और सीधे मारपीट की। प्रीत सिंह पर वार इतना जोर से किया गया कि उनका एक दांत टूट गया और चेहरा बुरी तरह से सूज गया।
Influencer Preet Singh ने पोस्ट में बयां किया अपना दर्द
प्रीत ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं आज भी यह लिखते हुए कांप रही हूं”। मुझे इस बात का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं था कि ‘मुंबई मेरा इस तरह से स्वागत करेगा’। प्रीत सिंह को फिजिकली असॉल्ट (Preet Singh assault) करने के बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री गहरे सदमे में हैं और प्रीत सिंह को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।
हमला करने वाली लड़की कौन है?
पोस्ट में प्रीत सिंह ने यह भी कहा कि जिस लड़की ने उन पर हमला किया था, वो खुद को एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताती है। वहीं, प्रीत सिंह की तरफ से अभी तक उस लड़की और उसके दोस्त की पहचान पब्लिक नहीं की गई है। यह घटना इतनी बड़ी थी कि जब लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ और प्रीत वहां से सुरक्षित निकल पाईं। ऐसे में यह घटना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों की सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता की सेफ्टी पर भी सवाल खड़े करती है।
Mumbai Club Incident के बाद प्रीत सिंह को मिला भारी सपोर्ट
जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, इस पर गुस्से की लहर दौड़ पड़ी है। प्रीत के फैंस का कहना है कि उन्हें उन लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। फैंस ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गुंडागर्दी और फिजिकल टॉर्चर को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। फैंस के अलावा, बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी प्रीत सिंह को जमकर सपोर्ट मिल रहा है। फातिमा सना शेख और उर्फी जावेद जैसी एक्ट्रेस ने प्रीत को सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्हें तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
सोशल मीडिया पर सुरक्षा को लेकर छिड़ी बहस
प्रीत सिंह, जो हाल ही में splitsvilla season 16 कंटेस्टेंट के रूप में चर्चा में आई थीं, इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उनके फैंस लगातार कमेंट्स करके दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना पर लोगों का कहना है कि अगर क्लब जैसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में भी सेलिब्रिटी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लड़कियों का क्या होगा? इस घटना ने मुंबई की नाइटलाइफ और बाउंसर्स की भूमिका को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.