Raja Shivaji Trailer Launch: पिता को याद कर भावुक हुए रितेश-जेनेलिया!
मुंबई में आयोजित एक ट्रेलर लॉन्च के दौरान बॉलीवुड का सबसे कूल और चहेता कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया बेहद ही भावुक नजर आए। दरअसल, रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च पर अपने पिता स्वर्गीय विलासराव देशमुख (riteish deshmukh father) को याद करते हुए मंच पर ही फूट-फूट कर रोने लगे। ऐसे मौके पर जेनेलिया भी अपनी भावनाओं पर काबू न कर सकी और वे भी अपने आंसू पोछती हुई नजर आईं।
रितेश ने बताया कि जब वह फिल्म के सिलसिले में संजय दत्त से मिले, तो संजू बाहा ने उनसे ऐसा कुछ कह दिया, जिसे सुनने के बाद जेनेलिया और रितेश दोनों अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाए।
Raja Shivaji Trailer लॉन्च पर भावुक हुए रितेश और जेनेलिया (Riteish Deshmukh emotional)
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और जेनेलिया द्वारा निर्मित महागाथा ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर लॉन्च 20 अप्रैल 2026 को मुंबई में धूमधाम से संपन्न हुआ। 2 मिनट 59 सेकंड के raja shivaji trailer launch में स्वराज्य की मांग और मराठाओं का विद्रोह दिखाया गया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे- संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन शामिल थे।
फिल्म के बारे में बात करते-करते रितेश का गला भर आया। रितेश ने बताया कि यह उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि एक सपना है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘Raja Shivaji’ (Riteish Deshmukh films) उनके दिल के बेहद करीब है।
‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की वीरता पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का माहौल उस समय पूरी तरह से बदल गया, जब रितेश ने मंच से अपनी भावनाओं को सभी के सामने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी जेनेलिया उनकी ताकत और इस फिल्म का असली आत्मविश्वास हैं। ऐसे में रितेश के ये शब्द सुन और उनके मेहनत, संघर्ष को देखकर जेनेलिया भी स्टेज पर रोने लगी, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।
संजय दत्त की बात सुन क्यों रोए रितेश? (Riteish Deshmukh emotional)
रितेश ने बताया कि जब वे फिल्म की कास्टिंग और चर्चा के लिए संजय दत्त से मिलने गए थे, तो संजू बाबा ने उन्हें एक ऐसी बात कही थी, जिसने उनकी हिम्मत को बढ़ा दिया था। संजय दत्त ने उनसे कहा कि उनके और रितेश के पिताओं के बीच बहुत पुराने और गहरे संबंध थे। उन्होंने रितेश से आग्रह किया कि ‘तुम इस फिल्म को अपने पिता के लिए बनाओ, यह मेरे दिल के बहुत करीब है।‘
राजा शिवाजी की स्टार कास्ट (Raja Shivaji star cast)
फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और ट्रेलर पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है। बात करें फिल्म की स्टार कास्ट की तो, इसमें रितेश देशमुख मुख्य भूमिका यानी ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के रोल में दिखेंगे, जबकि जेनेलिया उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। इसके अलावा, संजय दत्त ‘अफजल खान’ के दमदार किरदार में नजर आएंगे। वहीं, अभिषेक बच्चन ‘संभू’ और विद्या बालन, भाग्यश्री भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
राजा शिवाजी रिलीज डेट (Raja Shivaji release date)
राजा शिवाजी की रिलीज डेट 1 मई 2026 है। इसका लुत्फ हिंदी, मराठी और तेलुगु में उठाया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी-भरकम बजट में बनने वाली यह फिल्म मराठाओं के लिए एक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों को आकर्षित करने में कितना कमाल करती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.