19 वर्ष बाद बना है शुभ संयोग की रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा एक ही दिन
Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2019 - रक्षा बंधन के पर्व को बस अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। आपको यह तो पता ही होगा की रक्षा बंधन के साथ ही साथ 15 अगस्त है। ऐसा बहुत कम बार ही होता है की कोई दो पर्व एक ही दिन मनाए जाएँ। ऐसा 19 वर्ष बाद हुआ है की रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन पद रहा हो। इतना ही नहीं ये दोनों ही पर्व खास रहने वाले है। क्योंकि इस दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में होगा। जिसके चलते स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन (Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2019) अद्भुत संयोग माना जा रहा है। कहा जा रहा है की इस दिन सुबह के समय सिद्धि योग रहने वाला है। यह कारण है की इन दोनों ही पर्व महत्ता और भी अधिक हो गई है। हम आपको बताना चाहते है की यह योग सुबह 6 बजे से शाम को 5 बजे तक रहेगा। सबसे अच्छी बात यह है की बहुत वर्षों बाद ऐसा हो रहा है की रक्षा बंधन के इस पर्व पर किसी भी प्रकार का कोई भद्रा का साया नहीं रहेगा। जिसके चलते बहने अपने भाई को पुरे दिन किसी भी समय राखी बाँध सकती है। इतना ही नहीं इस दिन योगी अरविन्द जयंती भी है।