Flypped Hindi

Samay Raina and Ranveer Allahbadia News: क्या खत्म हुई कोल्ड वॉर?

By |
 Samay Raina and Ranveer Allahbadia News: क्या खत्म हुई कोल्ड वॉर?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सभी को हैरानी हो रही है। जी हां, कभी एक दूसरे को पहचानने से इंकार करने वाले समय रैना और रणवीर इलाहबादिया (Samay Raina and Ranveer Allahbadia news) एक दूसरे के आमन-सामने आने वाले हैं। ये दो बड़े सितारे अब नेटफ्लिक्स के सबसे फैमस शो 'The Great Indian Kapil Show' में एक साथ दिखाई देंगे।

‘World laughter day’ के मौके पर होने वाला यह रीयूनियन फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। दरअसल, लंबे समय के विवाद के बाद दोनों का फिर से एक साथ एक मंच पर आना इनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि डेढ़ साल की लंबी कोल्ड वॉर के बाद जब ये दोनों कपिल शर्मा के मंच पर मिलेंगे, तो हंसी के पटाखे फूटेंगे या फिर से कोई कन्ट्रोवर्सी जन्म लेगी।

क्या था समय रैना और रणवीर इलाहबादिया विवाद? (Samay Raina and Ranveer Allahbadia Controversy)

बता दें कि यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना के बीच विवाद की शुरुआत इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद (India’s Got Latent controversy) से हुई थी। उस दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से ऐसा सवाल पूछ लिया था कि जिसने एक बड़ी कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया। इस घटना के बाद समय और रणवीर की दोस्ती में दरार आ गई। इतना ही नहीं, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को पहचानने से भी इंकार कर दिया।

मीडिया द्वारा रणवीर से सवाल किए जाने पर उन्होंने कह दिया था कि "कौन समय?"। ऐसे में समय कैसे पीछे रहते, उन्होंने ने भी अपने स्टैंड-अप वीडियो 'Still Alive' में रणवीर के उस सवाल पर तंज कसा था, जिसकी वजह से शो बंद करना पड़ा। इन दोनों के बीच करीब डेढ़ साल तक यह विवाद चला, जिसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस को लगा कि इन दोनों की दोस्ती अब कभी नहीं सुधरेगी।

Kapil Sharma Show में रणवीर और समय का रीयूनियन

अब ये दोनों सुपरस्टार एक साथ नेटफिल्कस के मंच पर ‘The Great Indian Kapil Show’ में कॉमेडी करते हुए साथ दिखने वाले हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें समय रैना शो की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं, तभी अचानक से रणवीर इलाहबादिया की एंट्री होती है। उन्हें देख समय हैरान हो जाते हैं और उनके मुंह से निकलता है- ‘अरे यार’।

इंटरनेट पर वायरल हुआ नेटफ्लिक्स प्रोमो

इस प्रोमो के सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मच गया। फैंस यह देखकर हैरान हैं कि जो लोग एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे, वे अब एक साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों की जुगलबंदी हमेशा से ही लोगों को काफी पसंद आती है। ऐसे में रणवीर का मजाकिया अंदाज और समय की हाजिरजवाबी इस एपिसोड को काफी दिलचस्प बनाने वाली है। कपिल शर्मा शो के मंच पर इन दोनों की केमिस्ट्री देखना काफी मजेदार होगा।

समय और रणवीर की पुरानी कड़वाहट का ‘द एंड’! (Samay Raina Ranveer Allahbadia News)

रणवीर का वह बयान, जिसमें उन्होंने समय को पहचानने से मना कर दिया था, आज भी फैंस को याद है। हालांकि, कपिल के शो के प्रोमो में इन दोनों के साथ दिखने से यह साफ हो गया है कि अब पुरानी कड़वाहट का ‘द एंड’ हो चुका है। प्रोमो में रणवीर फिर से अपने उसी पुराने अंदाज में दिख रहे हैं, जिसे उनके फॉलोअर्स काफी पसंद करते हैं।

समय रैना का कमबैक (Samay Raina Latest News)

वर्तमान में समय रैना इंडिया के सबसे बड़े यूट्यूबर्स में से एक हैं। 'India's Got Latent' ने उन्हें एक नई पहचान दी है। ऐसे में कपिल शर्मा के शो में एक गेस्ट के रूप में आना उनके लिए बड़ी उपलब्धि हो सकती है। इस प्रोमो के आने के बाद से समय के फैंस इस बात से खुश हैं कि वे अब नेशनल और इंटरनेशनल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेर रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

अभी हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है, लेकिन यह स्पेशल एपिसोड 2 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा, जो कि शनिवार को रात में स्ट्रीम किया जाएगा।

इनके बीच विवाद 'India's Got Latent' शो में रणवीर द्वारा पूछे गए एक विवादित सवाल के कारण शुरू हुआ था, जो करीब डेढ़ साल तक चला।

रणवीर ने एक बार मीडिया से बात करते हुए कहा था "कौन समय?", जिससे दोनों के बीच अनबन की खबरें पक्की हो गई थीं। साथ ही समय ने भी उन पर तीखा तंज कसा था, जिसके बाद शो बंद हो गया था।

नहीं, इस शो को देखने के लिए आपको नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, क्योंकि यह 'The Great Indian Kapil Show' का हिस्सा है।

No tags available for this post.