सिर्फ पृथ्वी पर ही नहीं इन 6 ग्रहो पर भी लगता सूर्य ग्रहण।
हमारे सौरमंडल में पृथ्वी ही नहीं और भी कई सारे ग्रह है जिस पर सूर्य ग्रहण लगता है। पृथ्वी पर बहुत सारे चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण होते है बल्कि और भी ग्रह है ऐसे जिन पर सूर्य और चंद ग्रहण होता है।
यह 6 ग्रह कौन से है आइये जानते है।
1. मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण।
मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण एक काले धब्बे जैसा लगता है क्योकि मंगल ग्रह के दो चाँद है फोबोस और डीमोस , जो काफी तेज़ी से मंगल ग्रह के चककर लगाते है। इसलिए यह ग्रहण ज़्यादा देर तक ठहर नहीं पाता। पिछला ग्रहण मंगल ग्रह पर 20 अगस्त 2013 में हुआ था।
2. बृहस्पति ग्रह पर सूर्य ग्रहण।
बृहस्पति ग्रह पर कुल 69 चन्द्रमा है लेकिन इसमे सिर्फ जो पांच चन्द्रमा ऐसे है जो ग्रहण जैसे हालात पैदा करते है। यह चन्द्रमा है -एमलाथिया ,लो ,गैनीमैडे ,यूरोपा और केलिस्टो। इन में से सिर्फ तीन चन्द्रमा बृहस्पति और सूर्य के बीच में आकर ग्रहण जैसे हालात बनाते है। आखिरी बार ऐसा 2004, 28 मार्च को हुआ था।
3 . शनि पर सूर्य ग्रहण।
शनि ग्रह के पास 62 चन्द्रमा है जो पूर्ण सूर्य ग्रहण बनाते है। लेकिन ऐसा नहीं होता है की शनि के पास ज़्यादा चन्द्रमा तो ज़्यादा ग्रहण। शनि ग्रह पर हर 15 साल में एक बार ग्रहण होता है। आखिरी बार 15 सितम्बर 2006 को हुआ था।
4. यूरेनस ग्रह पर सूर्य ग्रहण।
यूरेनस ग्रह पर 27 चन्द्रमा है। लेकिन इसमे सारे आधे से ज़्यादा आकार में बहुत छोटे है। यह इतनी दूर है की पूर्ण सूर्य ग्रहण होता ही नहीं। यहाँ हर बार 42 साल में एक बार सूर्य ग्रहण होता है वह भी एक काले धब्बे जैसा होता है।
5 . नेपच्युन ग्रह पर सूर्य ग्रहण
नेपच्युन ग्रह के पास 6 चन्द्रमा है। लेकिन यह ग्रह सूर्य से इतनी दूर है की वहां कोई सूर्य ग्रहण की उम्मीद बेहद कम होती है। यह ग्रहण कुछ ही सेकंड में ही खत्म हो जाता है।
6. प्लूटो ग्रह पर सूर्य ग्रहण।
प्लूटो ग्रह पर सूर्य ग्रहण लगभग 120 साल में होता है। प्लूटो ग्रह पर चाँद चेरॉन सूर्ये ग्रहण लगाने में सक्षम होता है