Flypped Hindi

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब होने के बाद वापस - क्या है पूरा मामला?

By |
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब होने के बाद वापस -  क्या है पूरा मामला?

Virat Kohli Instagram Deactivate News in Hindi : हाल ही में, भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार और दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीटों में से एक विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर सोशल मीडिया पर हडकंप देखनें को मिल रहा है। 30 जनवरी 2026 की सुबह अचानक विराट कोहली का Instagram कुछ समय के लिए डीएक्टिवेट हो गया था।

किंग कोहली के Instagram पर 270 मिलियन यानी कि 27 करोड़ फोल्लोवेर्स है। अचानक विराट कोहली के सोशल मीडिया अकाउंट के गयाब होने से लोगों के मन सवाल हैं क्या यह किसी Glitch के कारण हुआ है या फिर कुछ समय के लिए विराट कोहली का अकाउंट हैक हो या था?

जैसे ही लोगों तक विराट कोहली के Instagram अकाउंट के डीएक्टिवेट होने की खबर पहुँची तो उसके बाद जब लोगों ने इंस्टाग्राम पर @virat.kohli को सर्च किया, तो उन्हें सामान्य “Profile isn’t available” वाला संदेश दिखा था।

इन सब बातों को देखकर यह बात तो साफ है कि चाहे थोड़े समय के लिए पर विराट कोहली का अकाउंट या तो डिएक्टिवेट हुआ था, हटा दिया गया था या कुछ तकनीकी परेशानी का सामना कर रहा था।

यह अचानक गायब होना ऐसी खबर थी जिसने कोहली की विशाल फैन बेस को हैरान कर दिया। इंस्टाग्राम पर कोहली का अकाउंट सिर्फ क्रिकेट के अपडेट देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उनके निजी जीवन की झलक, प्रेरणादायक कंटेंट और ब्रांड सहयोगों से जुड़ा एक अहम प्लेटफॉर्म भी रहा है।

फैंस की प्रतिक्रियाएँ और सोशल मीडिया का बवाल

30 जनवरी 2026 की सुबह जैसे ही उनके फैंस को विराट कोहली के अकाउंट गायब होने की बात पता चली तो, उसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया था।

इस ख़बर के बाद Instagram के कमेंट सेक्शन्स में लोगों विभिन्न प्रकार के सवाल पूछना शुरू कर दिए जैसे कि – विराट कोहली कहीं सोशल मीडिया छोड़ तो नहीं रहे,  हद तो तब हो गई जब उनके कुछ फैंस द्वारा उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करके उनसे जवाब मांगना शुरू किया।

Instagram के अलावा Reddit जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी भारतीय क्रिकेटर किंग कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट के गायब होने को लेकर चर्चाएँ शुरू हो गईं। इस ख़बर को पढ़ने के बाद कई यूज़र्स ने अपना गुस्सा, चिंता और हास्यपूर्ण प्रतिक्रियाएँ भी साझा किया है

कई लोगों ने कहा कि शायद यह बस तकनीकी या डिजिटल ‘डिटॉक्स’ का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल अभी इस मामले को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्या किंग कोहली का अकाउंट हैक हुआ या डिलीट?

जिस समय विराट कोहली का अकाउंट गयाब हुआ तो उसके बाद लोगों द्वारा कई सवाल पूछे जा रहे हैं तथा इसका कारण जानना चाहते हैं कि क्या इसे कोहली ने स्वयं डिलीट किया? क्या इसे हैक कर लिया गया? या Instagram ने किसी शर्त पर इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया?

ख़बरों के अनुसार, विराट कोहली का इंस्टाग्राम पर अकाउंट अस्थायी रूप से गायब था, कुछ ही घंटों के भीतर वह वापस ऑनलाइन आ गया था। अब आप विराट कोहली को सर्च और एक्सेस कर सकते हैं। विराट कोहली के Instagram अकाउंट वापसी के बाद से यह स्पष्ट है कि अकाउंट पूरी तरह स्थायी रूप से डिलीट नहीं हुआ था।

फ़िलहाल इस पूरे मामले पर विराट कोहली या फिर Instagram/Meta द्वारा किसी भी प्रकार का अधिकारिक बयान नहीं आया है। इस मामले के बाद लोगों के मन ने Instagram पर अपने अकाउंट की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

इंस्टाग्राम की भूमिका - कब ऐसा होता है?

Instagram पर किसी Verified या Public अकाउंट का अचानक गायब होना कई कारणों से हो सकता है जो निम्नलिखित प्रकार है:

  1. टेक्निकल ग्लिच -  सर्वर या ऐप में समस्या के कारण प्रोफाइल अस्थायी रूप से छुप सकती है।
  2. सुरक्षा जांच -  अगर Instagram को किसी अकाउंट पर स्पैम, हैक या सेल्फ हर्म एक्टिविटी जैसा कुछ खतरा लगता है, तो वह अस्थायी रूप से अकाउंट को छिपा सकता है।
  3. डिएक्टिवेशन / खुद से डिलीट करना -  कोई भी यूजर अपने Instagram अकाउंट को स्वयं बंद कर सकता है, लेकिन यदि अपना अकाउंट Verified है तो अपना अकाउंट आसानी से डिलीट या डीएक्टिवेट नहीं कर सकते हैं।
  4. बैन या सस्पेंड -  कई बार ऐसा होता है कि यदि किसी यूजर द्वारा इंस्टाग्राम नियमों के उल्लंघन पर अकाउंट बैन या फिर कुछ समय तक लिए सस्पेंड कर दिया जाता है, लेकिन इसके लिए आम तौर पर कारण और नोटिफिकेशन दिया जाता है।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के मामले में ऐसा लगता है कि यह एक टेक्निकल या अस्थायी समस्या थी, क्योंकि अकाउंट कुछ घंटों बाद वापस आ गया है। परंतु बिना Meta या कोहली की टीम से स्पष्ट जानकारी, सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है।

खेल जगत की अहम अपडेट और हाइलाइट्स janne kai liye, नीचे क्लिक करें।

FAQs –

1. क्या विराट कोहली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था?

उत्तर- नहीं, अकाउंट स्थायी रूप से डिलीट नहीं हुआ था।

2. विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट कितनी देर तक गायब रहा?

उत्तर- कुछ घंटों के लिए अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा था।

3. क्या विराट कोहली का अकाउंट हैक हुआ था?

उत्तर- इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

4. विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट वापस कैसे आया?

उत्तर- अकाउंट अपने आप दोबारा एक्टिव दिखाई देने लगा।

खेल जगत की हर बड़ी खबर, अपडेट और हाइलाइट्स, सबसे पहले Hindi News Portal पर|