Acne In Hindi: मुंहासों से कैसे करें बचाव? कारण, लक्षण और उपचार
सुंदर और साफ त्वचा (Skin) सभी की चाहत होती है, लेकिन एक्ने या मुंहासे इस चाहत के बीच सबसे बड़ी रुकावट बनते हैं। ऐसे में लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। आसान शब्दों में समझें, तो acne in hindi त्वचा की ऐसी स्थिति है, जिसमें पोर्स डस्ट, ऑयल और डेड सेल्स से भर जाते हैं। कभी-कभी यह समस्या हार्मोनल बदलाव की वजह से भी देखने को मिलती है।
अगर आप भी मुंहासों की समस्या से जूझ रहे हैं और acne treatment in hindi की तलाश में हैं, तो हम आपको बताएंगे कि एक्ने क्या होता है और इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है।
acne kya hota hai?
हमारी त्वचा के नीचे छोटी ग्रंथिया पाई जाती हैं, तो तेल बनाती हैं। जब यह तेल और मृत त्वचा कोशिकाएं आपस में मिलती है, तो स्किन के रोम छिद्र यानी पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। इस ब्लॉकेज की वजह से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे सूजन और रेडनेस पैदा होती है। बता दें कि त्वचा के पोर्स बंद होने और उनमें संक्रमण होने की वजह से ही Acne की समस्या जन्म लेती है।
एक्ने vs पिंपल्स
| विशेषता | एक्ने | पिंपल्स |
| टाइप | यह एक बीमारी या अवस्था है। | इसे एक्ने का एक लक्षण या प्रकार माना जाता है। |
| टाइम | इसकी अवधि लंबी होती है। | यह कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। |
| एरिया | यह चेहरे, पीठ और कंधों जैसे बड़े हिस्सों में होता है। | यह त्वचा पर छोटे-छोटे दानों के रूप में कहीं भी हो सकता है। |
एक्ने-प्रोन स्किन क्या होती है? (Acne Prone Skin Meaning in Hindi)
इसका मतलब एक ऐसी त्वचा जिस पर बहुत जल्दी-जल्दी और बार-बार मुंहासे होने की संभावना रहती है। यह समस्या अधिकतर ऑयली स्किन वाले चेहरे पर अधिक देखने को मिलती है। दरअसल, ऑयली स्किन पर सीबम का उत्पादन अधिक होता है, जिससे इस पर आसानी से धूल, मिट्टी चिपक जाती है और पोर्स बंद हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या होती है, तो आपको अपनी स्किन की विशेष देखभाल करने की आवश्यकता है।
एक्ने के प्रकार (Types of acne)
सिस्टिक एक्ने: इसकी वजह से गहरे, मवाद भरे दाने और गांठें हो जाती है, जो कि चेहरे पर निशान छोड़ सकती हैं।
फंगल एक्ने: यह एक्ने तब होता है, जब आपके फेस के पोर्स में यीस्ट जमा हो जाता है, जिसकी वजह से खुजली और सूजन की समस्या होती है।
हार्मोनल एक्ने: शरीर में सीबम का उत्पादन होने से पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिसकी वजह से एक्ने होने की संभावना बढ़ जाती है। यह मुंहासे वयस्कों को अधिक प्रभावित करते हैं।
नोड्यूलर एक्ने: इसे एक्ने का गंभीर रूप माना जाता है, जो आपकी त्वचा की सतह पर फुंसी और त्वचा के नीचे कोमल, गांठदार उभार पैदा कर सकता है।
एक्ने के कारण (Causes of Acne in Hindi)
Causes of Acne कई तरह से हो सकते हैं। आइए समझें।
हार्मोनल बदलाव: ‘प्यूबर्टी या पीरियड्स’ के दौरान एंड्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे मुंहासों की समस्या पनपने लगती है।
ज्यादा ऑयल प्रोडक्शन: त्वचा के बहुत ज्यादा ऑयली होने की वजह से भी एक्ने होते हैं।
बैक्टीरिया संक्रमण: 'क्यूटिबैक्टीरियम एक्नेस' नाम के बैक्टीरिया का संक्रमण होना।
गलत स्किन केयर प्रोडक्ट: गलत स्किन केयर प्रोडक्ट का यूज करने से भी यह समस्या हो सकती है।
तनाव और खराब डाइट: ज्यादा चीनी, डेयरी उत्पाद और तला-भुना खाना खाने से ये समस्या बढ़ती है। इसलिए एक्ने होने पर इन्हें नजरअंदाज करें। बहुत अधिक तनाव भी मुंहासों का कारण बन सकता है।
दवाइयां: कुछ विशेष दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से भी एक्ने हो सकते हैं।
एक्ने के लक्षण (Symptoms of Acne)
चेहरे पर दाने और लालिमा: त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल कर आना, जो छूने पर संवेदनशील या हल्के दर्दनाक महसूस होते हैं। इनके आसपास की त्वचा अक्सर गुलाबी या लाल दिखाई देती है।
दर्द और सूजन: गहराई वाले मुंहासे, जिसमें त्वचा के नीचे गांठ जैसी नजर आती है। इनमें काफी दर्द और सूजन हो सकती है।
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स: ये 'ओपन कोमडोन' होते हैं। जब त्वचा के पोर्स ऑयल और डेड स्किन से भर जाते हैं और हवा के संपर्क में आते हैं, तो ऑक्सीकरण की वजह से वे काले दिखने लगते हैं। व्हाइटहेड्स, ये 'क्लोज्ड कोमडोन' होते हैं। इसमें पोर्स पूरी तरह से बंद रहते हैं और त्वचा के ऊपर छोटे सफेद या मांस के रंग के दाने के रूप में दिखाई देते हैं।
दाग-धब्बे: मुंहासे ठीक होने के बाद त्वचा पर अक्सर काले या भूरे रंग के जिद्दी निशान नजर आते हैं। कभी-कभी ये त्वचा पर छोटे गड्ढों का रूप भी ले लेते हैं।
चेहरे पर अचानक मुंहासे क्यों होते हैं?
चेहरे पर अचानक मुंहासे होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ नीचे दिए गए है।
- हार्मोनल बदलाव होने से।
- गलत खान-पान की वजह से।
- नींद पूरी न होना सबसे बड़ा कारण हैं।
- स्किन केयर रूटीन में बदलाव होने से।
क्या विटामिन की कमी मुंहासे का कारण हैं?
शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का असर सीधे आपकी स्किन पर नजर आता है। विटामिन A और E की कमी से स्किन सेल्स का नवीनीकरण रुक जाता है और मुंहासों की समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा, विटामिन B12 की कमी भी एक्ने का कारण बन सकती है।
वहीं, विटामिन D की कमी से भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जिससे बैक्टीरिया से लड़ना मुश्किल हो जाता है। कुल मिलाकर आपको एक्ने की समस्या होने पर विटामिन A, E, B12, D आदि से युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।
एक्ने का इलाज (acne treatment in hindi):
अगर आप भी एक्ने फ्री स्किन चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आप acne star gel uses in hindi लगा कर देख सकते हैं, यह मुख्य रूप से मुंहासे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा मेडिकल स्टोर पर भी आपको कई सारे एक्ने रिमूवल जेल आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन गंभीर मामलों में आपको डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलकर एंटीबायोटिक्स लेना ही अच्छा ऑप्शन होगा।
आप चाहे तो घर पर भी एक्ने का इलाज कर सकते हैं। यहां कुछ acne treatment at home in hindi दिए गए हैं, जो कि घर बैठे मुंहासों को खत्म करने में मदद करेंगे।
एक्ने का घरेलू उपचार (acne treatment at home in hindi)
शुरुआती एक्ने की समस्या को कम करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीम और हल्दी: नीम और हल्दी को पुराने जमाने का सबसे अनोखा नुस्खा माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इंफेक्शन को कम करते हैं।
टी ट्री ऑयल: अगर आप इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाते हैं, तो यह दानों को जल्दी सुखाने में मदद करेगा।
एलोवेरा जेल: एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और रेडनेस व सूजन को कम करता है। आप इसका जेल या डायरेक्ट इसकी शाखाओं को तोड़कर भी एप्लाई कर सकते हैं।
शहद: यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।
गुनगुने पानी से धोएं: दिन में कम से कम एक बार त्वचा को गुनगुने पाने से अवश्य धोएं और क्लींजर का भी इस्तेमाल करें। क्लींजर एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो कि आपकी त्वचा को साफ रखने में मदद करता है।
एक्ने से बचाव के उपाय (acne problem solution in hindi)
- सबसे जरूरी बात, अपने चेहरे को साफ रखना न भूलें। आप जितना अपने फेस को स्वच्छ रखेंगे, उतना इस समस्या को कम किया जा सकता है।
- ऑयली फूड जैसे- तला-भुना खाना का सेवन कम से कम करें।
- अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें। इसके लिए अधिक से अधिक पानी पिएं।
- सही स्किन केयर रूटीन को अपनी रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बनाएं।
निष्कर्ष
सरल शब्दों में कहें तो, acne in hindi कोई बड़ी बीमारी नहीं है, बल्कि त्वचा की एक सामान्य स्थिति है। जिसे सही देखभाल और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसमें आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जैसे- चेहरे की साफ-सफाई का ध्यान रखना, तनाव से दूर रहना, अत्यधिक पानी का सेवन करना और संतुलित खान-पान अपनाना। इन सबके अलावा, अपने चेहरे के दानों को बार-बार छूने या फोड़ने से बचें, क्योंकि इससे निशान पड़ने का खतरा हो सकता हैं।
धैर्य रखें और अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक तरीकों पर भरोसा करें। सही जानकारी और उचित देखभाल से एक्ने की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। ये उपाय आपको फिर से साफ और दमकती त्वचा प्राप्त करने में मदद करेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ आपकी सामान्य नॉलेज के लिए है। यह किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए कोई भी नुस्खा या दवा आजमाने से पहले एक बार स्किन डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। ध्यान रखें, आपकी त्वचा कीमती है, इसकी देखभाल समझदारी से करें।
Reference Link
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.