पी.वी. सिंधु की बायोपिक को लेकर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
PV Sindhu Biopic: हम सभी जानते है कि पीवी सिंधु (PV Sindhu) खेल जगत की बेहतरीन खिलाडी है जिन्होंने अपनी मेहनत और लग्न से देश का नाम रोशन किया है। बीते रविवार को भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा कर लिया था।
पीवी सिंधु (PV Sindhu Biopic) को मिली इस सफलता पर बॉलीवुड के महान एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी उन्हें बधाई दी थी। पीवी सिंधु की जीत के साथ ही मीडिया जगत में यह खबर तेज़ी से फैलने लगी कि बॉलीवुड में अब जल्दी ही सिंधु की बायोपिक बनाई जाएगी, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद की भूमिका में नज़र आयेंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। जहाँ कुछ यूजर कब्ज़ा कर लिया जैसी लाइंस अक्षय कुमार पर बने मीम्स को शेयर कर रहे हैं तो कोई ट्वीट करके उन पर निशाना साध रहे हैं, तो चलिए जानते है की बायोपिक की खबर पर अक्षय कुमार को कैसे ट्रोल किया जा रहा है।