अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, जाने कौन है हैकर
हाल ही एक ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आई है। बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। महाराष्ट्र साइबर टीम द्वारा इस मामले की पूरी जाँच की जा रही है जिसमे पता चला है की सोमवार की देर रात को तुर्की के एक हैकर द्वारा अमिताभ बच्चन का ट्वीटर अकाउंट हैक किया गया था। इस हैकर ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर को हटाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर को लगाया दिया है। जाँच से पता चला है की हैकर पाकिस्तान का एक समर्थक है। जो तुर्की में रहता है। महाराष्ट्र की पुलिस और साइबर टीम द्वारा इस मामले की अच्छे से जाँच पड़ताल की जा रही है।
इतना ही हैकर ने अमिताभ बच्चन की फोटो की जगह इमरान खान की फोटो तो लगाई ही दी। बल्कि उसने तस्वीर के साथ में 'लव पाकिस्तान' भी लिख दिया। तथा तुर्की का झंडा भी लगा दिया। इसके अलावा, तुर्की के इस हैकर ने कवर फोटो में एक उड़ती हुई ईगल की फोटो लगा रखी है। हैकर ने पाकिस्तान प्रेम दिखाने के साथ ही साथ यह भी लिखा है की भारत सरकार द्वारा रमजान के महीने के समय मुस्लिमों पर अत्याचार किया है।