Flypped Hindi

'धुरंधर 2' के Fake वीडियो पर भड़के आदित्य धर, दी सख्त चेतावनी

By |
'धुरंधर 2' के Fake वीडियो पर भड़के आदित्य धर, दी सख्त चेतावनी

Dhurandhar 2 Fake AI Video Controversy News in Hindi : जैसा कि आप जानते हैं कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की 'धुरंधर 2' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। खबरों के अनुसार, इन दिनों 'धुरंधर 2’ केवल अपनी सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि इंटरनेट पर फैल रहे एक गंभीर विवाद के कारण भी चर्चा में है।

बता दें कि Dhurandhar 2 फिल्म के निर्देशक आदित्य धर अपनी संवेदनशीलता और सटीक निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल में फिल्म के खिलाफ फैलाए जा रहे फेक कंटेंट को देखकर बेहद गुस्से में हैं।

Dhurandhar 2 Fake AI Video Controversy News in Hindi

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक AI जनरेटेड वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य किरदार को पगड़ी बांधकर सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। 

इस Fake AI Video पर फ़िल्म निर्देशक आदित्य धर का यह कहना है कि इस वीडियो ने न केवल दर्शकों को भ्रमित किया, बल्कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश भी की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और आदित्य धर ने इस पर क्या सफाई दी है।

यह भी पढ़ें : सुपरस्टार रजनीकांत ने की धुरंधर 2 की तारीफ, बोले ‘यह फिल्म जरूर देखें’

'धुरंधर 2' बनी AI और फेक नैरेटिव का शिकार

इस AI विडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात को साफतौर पर कहा है कि Dhurandhar 2 की सफलता के बीच कुछ शरारती तत्व जानबूझकर फिल्म की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

साथ ही साथ आदित्य धर ने यह भी बताया है कि AI की मदद लेकर फिल्म के आधिकारिक प्रमोशनल कंटेंट के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

क्या आप जानते हैं कि वायरल वीडियो में दिखाया गया कि फिल्म का किरदार 'हमजा/जसकीरत' पगड़ी पहने हुए धूम्रपान कर रहा है। इस विडियो को आदित्य धर ने पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है। 

इस फेक विडियो को देख अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है है कि इस फेक विडियो में दिखाया गया यह सीन फिल्म का हिस्सा नहीं है और न ही हमने ऐसा कुछ रिलीज किया है। यह जानबूझकर किया गया कृत्य है ताकि विवाद पैदा किया जा सके और गलत नैरेटिव सेट किया जा सके।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार का बयान: ‘धुरंधर’ बड़ों के लिए, ‘भूत बंगला’ फैमिली एंटरटेनर

आदित्य धर ने जताई सिख समुदाय के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता

सोशल मीडिया पर जारी की गई आदित्य धर की पोस्ट को देखकर यह पता चलता है कि उनके मन में सिख समुदाय के प्रति अटूट सम्मान है। उन्होंने इस बात को भी स्पष्ट किया कि 'धुरंधर 2' के हर किरदार, विशेषकर सिख किरदारों को बहुत ही गरिमा और जिम्मेदारी के साथ पर्दे पर उतारा गया है।

Dhurandhar 2 के निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से अपील करते हुए यह कहा है कि वे केवल ऑफिशियल चैनल्स पर जारी किए गए कंटेंट पर ही भरोसा करें। 

इसके अलावा, उन्होंने इस बात की भी चेतावनी दी है कि जो लोग इस तरह के भ्रामक वीडियो बना रहे हैं या उन्हें शेयर कर रहे हैं, उनके खिलाफ  जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की सक्सेस पार्टी में छाए रणवीर सिंह, डांस वीडियो वायरल

'धुरंधर 2' में माधवन के सीन पर भी मचा था बवाल

हैरानी वाली बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब इस फिल्म को लेकर गलतफहमी पैदा हुई हो। इससे पहले फिल्म के एक एक्टर आर. माधवन के एक सीन पर भी विवाद हुआ था। इस सीन को देखनें के बाद बहुत से लोगों ने आरोप लगाया था कि माधवन ने सिगरेट पीते हुए पवित्र ग्रंथ की पंक्तियाँ बोली हैं।

इस विवाद के बाद, एक्टर आर. माधवन ने तुरंत इस पर सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि लोगों को गलतफहमी हुई है। उन्होंने बताया कि पवित्र पंक्तियाँ बोलने से पहले ही उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी। फिर भी, दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए एक्टर ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी और स्थिति को स्पष्ट किया कर दिया था।

क्यों खतरनाक है AI जनरेटेड फेक कंटेंट?

क्या आप भी ऐसा मानते हैं कि आज के दौर में AI तकनीक इतनी आगे बढ़ गई है कि असली और नकली वीडियो के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया है। बहुत से लोगों का कहना है कि 'धुरंधर 2' के साथ जो हो रहा है, वह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक खतरे की घंटी है।

  • धार्मिक भावनाएं: गलत संदर्भ में दिखाए गए सीन की वजह से समाज में तनाव पैदा हो सकता है।
  • क्रिएटिव फ्रीडम पर हमला: हकीकत तो यह है कि मेकर्स की मेहनत को गलत तरीके से पेश कर उनकी साख खराब की जाती है।
  • पायरेसी और छेड़छाड़: आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि जब कोई फ़िल्म बड़ी हिट होती है, तो फिल्म के कंटेंट को बदलकर उसे प्रोपेगेंडा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

निष्कर्ष

फ़िल्म विशेषज्ञों के अनुसार, 'धुरंधर 2' की सफलता यह साबित करती है कि दर्शक अच्छी कहानियों को पसंद कर रहे हैं, लेकिन तकनीक का दुरुपयोग इस सफलता में रुकावट डालने की कोशिश कर रहा है। 

आदित्य धर का सख्त रुख यह संकेत देता है कि अब फिल्म मेकर्स डिजिटल छेड़छाड़ को हल्के में नहीं लेंगे। दर्शकों के तौर पर हमारी भी जिम्मेदारी है कि बिना जांच-पड़ताल के किसी भी वायरल वीडियो को सच न मानें।

धुरंधर-2 जुड़ीं ऐसी ही नई जानकारी को ENGLISH में पढ़ने के लिए FLYPPED.COM को सब्सक्राइब करें!

अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न :  क्या 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का पगड़ी पहनकर सिगरेट पीने वाला सीन असली है?

उत्तर : नहीं, निर्देशक आदित्य धर ने स्पष्ट किया है कि यह एक फेक AI जनरेटेड वीडियो है और फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है।

प्रश्न :  आदित्य धर ने फेक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ क्या कदम उठाया है?

उत्तर : आदित्य धर ने इसे फिल्म की छवि बिगाड़ने की साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

प्रश्न :  आर. माधवन के सीन को लेकर क्या विवाद हुआ था?

उत्तर : आरोप था कि माधवन ने सिगरेट पीते हुए पवित्र पंक्तियाँ बोलीं, जिस पर उन्होंने सफाई दी कि पंक्तियाँ बोलने से पहले ही उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी।