Flypped Hindi

क्यों Don 3 में लीड रोल के लिए रजत बेदी बनें फरहान की पहली पसंद

By |
क्यों Don 3 में लीड रोल के लिए रजत बेदी बनें फरहान की पहली पसंद

क्या आपको पता है कि फरहान अख्तर की फिल्म Don 3 में लगातार कई बड़े बदलाव किए जा रहे है। आपको यह बात जानकर भी हैरानी होगी कि अभीतक इस मूवी की फाइनल कास्ट को भी तय नहीं किया गया है। हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि विक्रांत मैसी की जगह आपको इस फिल्म में रजत बेदी देखने को मिल सकते है।

क्या Don 3 होगा इस फ्रेंचाइजी का अंतिम पार्ट?

ऐसा आपने बहुत कम देखा होगा कि किसी फिल्म में लगातार इतने बदलाव हो रहे हो। विक्रांत मैसी से पहले  Don 3 को कियारा अडवाणी ने छोड़ दिया था। इन दोनों के इस फिल्म को छोड़ने के बाद, मेकर्स द्वारा ऐसे चेहरों को खोजा जा रहा है। जो इस फिल्म में लीड रोल में दिख सकें।

सूत्रों के अनुसार, Don 3 फिल्म को इस फ्रेंचाइजी का अंतिम पार्ट बताया जा रहा है। इसके अलावा, फिल्म फरहान अख्तर द्वारा इस फिल्म में अहम किरदार के लिए रजत बेदी से बात शुरू कर दी है। इससे पहले इस किरदार को विक्रांत मैसी द्वारा निभाया जाना था।

क्या रजत बेदी को फिल्म में मिल सकता है अहम रोल?

शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान द्वारा बनाई गई द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में रजत बेदी को एक्टिंग करने का मौका दिया था। इस फिक्शन के सीजन में रजत बेदी के किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। रजत बेदी को डॉन 3 में हम किरदार के लिए चुने जाने की बात चल रही है।

सूत्रों के अनुसार, फरहान और रजत बेदी के बीच डॉन 3 में काम करने को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि बहुत जल्द रजत बेदी को फरहान के घर मिलेंगे और इसपर चर्चा करेंगे।

क्या बदलावों की सूची में था आदित्य रॉय कपूर और विजय देवरकोंडा नाम शामिल?

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी को जुलाई 2025 को Don 3 फिल्म से बाहर कर दिया गया था। जिसपर बॉलीवुड के जानकारों का यह कहना था कि एक्टर की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा न उतार पाने के चलते किरदार बदल नहीं पाया था।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस किरदार के लिए बदलाव और गहराई की जरूरत थी। जिसे कई एक्टरों में नहीं देखा गया था। जिसमें आदित्य रॉय कपूर और विजय देवरकोंडा समेत कई बड़े नाम शामिल है।

क्या धुरंधर की कामयाबी थी रणवीर सिंह की फिल्म छोड़ने की वजह?

क्या आप जानते है कि विक्रांत मैसी के अलावा, पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह द्वारा भी इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया गया था। कुछ समय पहले ऐसी ख़बरें सामने आ रही थी कि 'धुरंधर' की बड़ी कामयाबी के बाद, रणवीर सिंह ने Don 3 फिल्म को छोड़ दिया है।

लेकिन खबरों के अनुसार, यह कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म को 'धुरंधर' की सफलता नहीं बल्कि क्रिएटिव मतभेदों के कारण इस फिल्म को छोड़ा है।

फिलहाल न तो रणवीर सिंह और न ही Don 3 की टीम की तरफ से कोई भी अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जबकि कई लोगों का मानना है कि इस प्रकार की बड़ी फिल्मों में ऐसे मतभेद होना समान्य बात है।

डॉन 3 में कास्टिंग में निरंतर बदलाव की चर्चा के बीच ऋतिक रोशन को डॉन 3 यूनिवर्स ने लाने की चर्चा भी तेज हो गई है। लेकिन अभीतक इस बात की कोई भी अधिकारिक जानकारी नही मिली है कि ऋतिक इस फिल्म में होंगे या नही।

FAQs

1. क्या रिलीज होगी Don 3 मूवी?

उत्तर- अभी इस बात की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है कि इस मूवी को बड़े पर्दे पर कब रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स अनुसार, इस मूवी की शूटिंग को वर्ष 2026 को जनवरी के महीने में शुरू किया जा सकता है।

2. Don 3 में शाहरुख़ खान क्यों नहीं हैं?

उत्तर- खबरों के अनुसार, रचनात्मक मतभेदों के चलते शाहरुख़ खान ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। जिसके बाद, फिल्म के निर्माताओं द्वारा रणवीर सिंह से इस फिल्म में काम करने को लेकर बात की गई थी।

3. Don 3 से क्यों बाहर हुए विक्रांत मैसी?

उत्तर- विक्रांत मैसी द्वारा शूटिंग के शेड्यूल लेकर नाराजगी जताई गई थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्म से अपने नाम को वापस ले लिया था।

No tags available for this post.