Padma Awards Ceremony 2026 in Hindi: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, धुरंधर एक्टर सहित इन कलाकारों को मिला पुरस्कार!
पद्म पुरस्कार समारोह 2026 (Padma Awards Ceremony 2026 in Hindi) में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, संगीत और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में मनोरंजन जगत के क्षेत्र में सम्मानित होने वाले ममूटी, अलका यागनिक, आर.माधवन जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हुए।
भारत के पद्म पुरस्कार 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान कई ऐसे भावुक और यादगार पल देखने को मिले, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
पद्म अवॉर्ड्स लेटेस्ट अपडेट: अलका याग्निक ने छुए पीएम मोदी के पैर
पद्म अवॉर्ड्स की लेटेस्ट अपडेट ये है कि भारतीय संगीत जगत की फेमस सिंगर अलका याग्निक को उनके लंबे और शानदार योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। अलका याग्निक पिछले चार दशकों से इंडियन सिंगिंग इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं और अपनी मधुर आवाज से करोड़ों लोगों का दिल जीता है।
समारोह के दौरान, अलका याग्निक की तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी। उन्हें सहारे के साथ मंच तक लाया गया था। बता दें कि मंच पर पहुंचने से पहले अलका याग्निक ने पीएम के पैर छुए। यह दृश्य समारोह के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया।
NOTE:
पद्म अवॉर्ड्स Latest News: ममूटी मलयालम अभिनेता पद्म पुरस्कार
पद्म अवॉर्ड्स की Latest News के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ममूटी, मलयालम अभिनेता को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। ममूटी भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर ने अब तक के अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मलयालम के अलावा और कई भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनकी फिल्मों और किरदारों ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Padma Awards Ceremony 2026 in Hindi: आर माधवन पद्म पुरस्कार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के फेमस एक्टर आर. माधवन को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। समारोह के दौरान, एक्टर ने मंच पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी बातचीत की और फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान ग्रहण किया। एक्टर का इस तरह का आत्मीय और विनम्र व्यवहार चर्चा का विषय बन गया।
आर माधवन ने कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने किरदारों से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। पद्म श्री सम्मान उनके सफल करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Padma Awards Ceremony 2026 in Hindi: सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान
बता दें पद्म पुरस्कार समारोह 2026 (Padma Awards Ceremony 2026 in Hindi) का सबसे यादगार और भावुक पल ये था कि सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिया गया। सतीश शाह का साल 2025 में निधन हो गया था। साल 2026 में उन्हें पद्म श्री सम्मान मिला है। आपको बता दें कि एक्टर की ओर से यह सम्मान उनके कजिन अरविंद ममानिया ने ग्रहण किया। बताया गया है कि सतीश शाह की पत्नी मधु शाह कई वर्षों से अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रही हैं, इसलिए परिवार की ओर से उनके कजिन समारोह में शामिल हुए।
Padma Awards Ceremony 2026 in Hindi: समारोह के यादगार पल
पद्म पुरस्कार 2026 का दूसरा सम्मान समारोह (Padma Awards Ceremony 2026 in Hindi) कई तरह से खास साबित हुआ। इन खास पलों में अलका याग्निक का प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूना, ममूटी का पद्म भूषण प्राप्त करना, आर माधवन का प्रधानमंत्री से सिर झुकाकर हाथ मिलाना और सतीश शाह को मरणोपरांत श्रद्धांजलि के साथ सम्मानित किया जाना शामिल रहे।
No tags available for this post.