Shakti Kapoor Death Rumors: झूठी खबर पर भड़के एक्टर, लेंगे एक्शन!
सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी सुपरस्टार्स को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor Death Rumor) की मौत की झूठीं अफवाहों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जी हां, जैसे ही खबर शक्ति कपूर के चाहने वालों के बीच पहुंची, वैसे ही शोक की लहर दौड़ गई।
हालांकि, अब खुद शक्ति कपूर ने सामने आकर इस खबर (shakti kapoor response in hindi) पर विराम लगाया और इसे पूरी तरह से आधारहीन घोषित किया है। उन्होंने साफ किया है कि वे पूरी तरह से स्वस्थ और खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इस तरह की अफवाहें उड़ाने वालों के खिलाफ वे सख्त कार्रवाई भी करेंगे। चलिए इस पूरी खबर (shakti kapoor latest news in hindi) को विस्तार से जानते हैं कि आखिर मामला है क्या।
शक्ति कपूर ने मौत की अफवाहों पर दिया बयान (Shakti Kapoor Response in Hindi)
दरअसल, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 73 साल के अभिनेता शक्ति कपूर के निधन का दावा (शक्ति कपूर fake news controversy in hindi) करने वाले पोस्ट तेजी से शेयर किए जा रहे थे। इस खबर ने सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि फिल्मी इंडस्ट्री में भी तहलका मचा दिया। जब शक्ति कपूर को खुद की मौत की खबर की अफवाहों के बारे में पता चला, तो वे बुरी तरह से भड़क गए। उन्होंने तुरंत एक वीडियो मैसेज जारी किया, ताकि उनके फैंस किसी भी प्रकार की गलत जानकारी में न फंसे और शांति बनाकर रखें।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे पूरी तरह से फिट और खुश हैं। एक्टर ने ऐसी झूठी खबर फैलाने वालों की (Shakti Kapoorlatest controversy in hindi) जमकर क्लास लगाई और कहा कि व्यूज के चक्कर में किसी के जिंदा होने के बाद भी उसकी मौत की खबर फैला देना, कितना सही है। उन्होंने अपने चाहने वालों से अपील भी की है कि वे किसी भी अंसवेदनशील पोस्ट पर विश्वास न करें और न ही ऐसी फालतू बातों को किसी के साथ शेयर करें। वीडियो में शक्ति कपूर के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है।
शक्ति कपूर लेंगे लीगल एक्शन
अभिनेता ने अपनी वीडियो में यह स्पष्ट किया है कि वे (शक्ति कपूर fake news controversy in hindi) अपनी इस झूठी खबर को हल्के में नहीं लेंगे। उनका कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ जानकारी शेयर करने के लिए होना चाहिए, न की किसी के परिवार को दुखी करने के लिए किया जाए।
शक्ति कपूर का कहना है कि वे अब साइबर सेल और लीगल एक्सपर्ट की मदद से उन लोगों की पहचान करेंगे, जिन्होंने इस फेक न्यूज की शुरुआत की थी। उनका मानना है कि जब तक सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक ऐसी खबरों को रोका नहीं जा सकेगा।
इन सितारों की भी फैल चुकी है मौत की झूठी खबर
ऐसी पहली बार नहीं हुआ कि किसी अभिनेता या अभिनेत्री की मौत की अफवाहें उड़ी हो। शक्ति कपूर से पहले कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियां जैसे- अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, मुकेश खन्ना, माधुरी दीक्षित, एश्वर्या राय और रजनीकांत की भी मौत की झूठी अफवाहें उड़ चुकी हैं।
शक्ति कपूर का फिल्मी सफर
शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा जगत के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने विलेन और कॉमेडियन, दोनों ही रोल में खुद को साबित किया है। FTII से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1977 में फिल्म 'खेल खिलाड़ी का' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी।
80 के दशक में आई 'रॉकी' और 'कुर्बानी' जैसी फिल्मों ने उन्हें एक खूंखार विलेन के रूप में पहचान दिलाई। बता दें कि 700 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले शक्ति कपूर आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव नजर आते हैं।
शक्ति कपूर की नेट वर्थ (shakti kapoor Net Worth in Hindi)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरस्टार शक्ति कपूर की कुल संपत्ति लगभग 382 करोड़ रुपये होने का अनुमान हैं। उनकी इनकम का मुख्य सोर्स एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और मुंबई में रियल एस्टेट निवेश हैं। 73 साल की उम्र में भी वे एक्टिव रहते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.