विजय शपथ ग्रहण समारोह: भीड़ में फंसी तृषा ने जीता दिल, वीडियो वायरल
थलपति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जो कि उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत मानी जा रही है। वहीं, इस खास मौके पर ऐसा कुछ भी हुआ, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हलचल पैदा हो गई। बता दें कि चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में तृषा कृष्णन अपनी मां उमा कृष्णन के साथ पहुंचीं थीं।
विजय शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भारी भीड़ इकट्ठी हुई थी। समारोह में तृषा (trisha latest news in hindi) विजय के परिवार के सदस्यों के बीच में ही बैठी हुई नजर आई। लेकिन जैसे ही वे कार्यक्रम के बाद बाहर निकलीं, फैंस और रिपोर्टर्स ने उन्हें घेर लिया और सवाल पूछना शुरू किया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का मौहाल बन गया।
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन की मौजूदगी (Trisha Latest News in Hindi)
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के चुनावों में काफी बदलाव देखने को मिला है। थलपति विजय की पार्टी की शानदार जीत के बाद उन्हें राज्य के सर्वोच्च पद यानी की सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस एतिहासिक जीत के पल को देखने के लिए साउथ की फैमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Trending News in hindi) भी स्टेडिम पहुंची थीं। उन्हें विजय के परिवार के करीब बैठा हुआ पाया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हुई।
दरअसल, विजय एक बेहतरीन सुपरस्टार्स हैं, ऐसे में अभिनेता से मुख्यमंत्री बनने का सफर उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। स्टेडियम के अंदर का माहौल काफी शांत और गरिमामय था, जहां तृषा और उनकी मां ने इस समारोह को बहुत करीब से देखा। राजनैतिक गलियारों में तृषा की मौजदूगी को विजय के प्रति उनके फैंस और गहरी दोस्ती के रूप में देखा जा रहा है।
भीड़ ने तृषा को घेरा, वीडियो वायरल (Trisha Latest Viral Video in Hindi)
लेकिन जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह खत्म हुआ और तृषा स्टेडियम से बाहर निकलीं (Trisha Fans Crowd in hindi), वहां मौजूद उनके चाहने वाले और रिपोर्टर्स ने उन्हें चारो तरफ से घेर लिया, क्योंकि हर कोई उनका विजय की जीत पर रिएक्शन देखना चाहता था। इस दौरान फैंस और मीडिया कर्मी के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई और माहौल एक दम से गरम हो गया।
लेकिन इस मुश्किल परिस्थिति में भी अभिनेत्री ने धैर्य बनाए रखा। वे पूरे समय शांत और शालनीता के साथ भीड़ के बीच से रास्ता बनातीं हुई दिखीं। तृषा के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कराहट थी, जिसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया। उनके इस व्यवहार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बिना परेशान हुए गंभीर स्थिति को बड़ी आसानी से संभाल लिया।
तृषा के साड़ी लुक ने बटोरी सुर्खियां
इस खास मौके पर तृषा कृष्णन ने बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। तृषा के चेहरे की चमक और सादगी ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींच लिया। फैंस उनके इस एथनिक लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। राजनीति के इतने बड़े मंच पर उनकी चमक किसी सुपरस्टार से कम नहीं लग रही थी।
तृषा कृष्णन वायरल खबर पर एक नजर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तृषा जल्द ही फैमस फिल्म (trisha latest news in hindi) ‘करुप्पू’ में मुख्य रोल में नजर आएंगी। आर जे बालाजी के नेतृत्व में बनने वाली यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, इस फिल्म को लेकर उनके फैंस में एक्साइटमेंट नजर आ रही है और सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को प्रमोट भी कर रहे हैं।
बात करें विजय थलापति के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो, उनकी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिलहाल यह फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन (CBFC) के साथ सर्टिफिकेट विवाद में फंसी हुई है। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही पर्दे पर रिलीज होगी, ताकि विजय के फैंस उन्हें आखिरी बार एक्टर के रूप में देख सकें।
विजय और तृषा की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय थलपति की कुल संपत्ति (vijay net worth in hindi) लगभग 603 करोड़ रुपये से लेकर 624 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। इसमें से 400 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और लगभग 198 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। बात करें तृषा की नेट वर्थ (trisha net worth in hindi) की तो साउथ की सुपरस्टार तृषा की कुल संपत्ति लगभग 85 करोड़ रुपये है। उनका इनकम ऑफ सोर्स फिल्में और ब्रांड एंडोसर्समेंट है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.