Flypped Hindi

Virat Kohli Controversy: इंस्टाग्राम लाइक पर फिर मचा बवाल

By |
Virat Kohli Controversy: इंस्टाग्राम लाइक पर फिर मचा बवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबज विराट कोहली एक बार फिर से सुर्खियों (virat kohli controversy) में छाए हुए हैं। लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं हैं, बल्कि उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी है। हाल ही में किंग कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक जर्मन इन्फ्लुएंसर की फोटो लाइक की है, जिसके बाद इंटरनेट पर कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है।

क्या है virat kohli controversy?

बता दें कि जर्मन सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर और ट्रैवल व्लॉगर लिजलाज (German Influencer Lizzalazz) ने 30 जनवरी को अपनी एक फोटो शेयर की थी। virat kohli instagram followers ने नोटिस किया कि इस फोटो को किंग कोहली ने लाइक किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि कोहली लिजलाज को फॉलो भी नहीं करते हैं, फिर भी उनकी पोस्ट पर हुआ यह इंटरैक्शन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

मीम्स की आई बाढ़

जैसे ही यह लाइक वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। विराट के फैंस ने X पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि शायद विराट भाई फिर से एल्गोरिदम की गलती वाला एक लंबा पैराग्राफ टाइफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने अनुष्का शर्मा को टैग कर लिखा कि भाभी नाराज और उदास हो जाएंगी।

फैंस को याद आई पुरानी घटना

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब विराट के किसी लाइक पर बवाल मचा (virat kohli controversy) हो। पिछले साल एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक तस्वीर को भी विराट द्वारा लाइक करने पर ऐसा ही मुद्दा खड़ा हुआ था। उस समय विराट ने अपनी सफाई में कहा था कि ‘इंस्टाग्राम फीड को साफ करते वक्त एल्गोरिदम की गलती की वजह से लाइक हो गया था।‘

लिजलाज कौन हैं?

बता दें कि लिलजाल एक फैमस जर्मन ट्रैवलर और ब्लॉगर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से भी अधिक फॉलोवर्स हैं। वह भारतीय संस्कृति और स्ट्रीट फूड की हमेशा तारीफ करती रहती हैं। उन्हें कई बार भारत के शहरों जैसे मुंबई, गोवा और दिल्ली के ब्लॉग्स बनाते हुए देखा गया हैं। लिजलाज अपने आप को विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन कहती हैं। उन्हें अक्सर RCB की जर्सी में भी देखा गया है।

विराट कोहली की ताजा अपडेट (virat kohli latest news in hindi)

फिलहाल विराट IPL 2026 में RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के लिए खेल रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में उन्होंने LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स) के खिलाफ हुए मैच में 49 रनों की पारी खेली थी और अभी वे ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

विराट कोहली ने लिजलाज की एक पुरानी फोटो लाइक की है, जो 30 जनवरी 2026 को पोस्ट की गई थी। इस लाइक के बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

नहीं, विराट उन्हें फॉलो नहीं करते हैं। लिजलाज उनकी एक बहुत बड़ी फैन हैं, जो अक्सर उनके नाम की जर्सी पहनकर वीडियो बनाती हैं।

पिछली बार अवनीत कौर के फोटो पर लाइक करने को लेकर विराट ने कहा था कि यह इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से अनजाने में फोटो लाइक हो गई थी।

फिलहाल, विराट कोहली या उनकी टीम की तरफ से इस लाइक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

लिजलाज एक जर्मन-साउथ अफ्रीकन ट्रैवल व्लॉगर, सिंगर और साइकोलॉजिस्ट हैं। वह भारत के शहरों जैसे- मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु के व्लॉग्स और अपने वायरल गाने "Samosa Samosa" के लिए भारत में काफी मशहूर हैं। वह हिंदी भी समझ और बोल लेती हैं।

No tags available for this post.