Flypped Hindi

Welcome to the Jungle Censor Board Cuts in Hindi: अक्षय की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने दिया झटका, कई सीन्स पर चलाई कैंची! 

By |
Welcome to the Jungle Censor Board Cuts in Hindi: अक्षय की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने दिया झटका, कई सीन्स पर चलाई कैंची! 

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं का हिस्सा बन गई है। खबरों की मानें, तो केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म वेलकम टू द जंगल में 18 बदलाव (Welcome To The Jungle Censor Board Cuts in Hindi) करने के निर्देश दे दिए हैं। इन बदलावों में कई शब्द और डायलॉग्स शामिल हैं। फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के कुछ सेंशुअस सीन्स पर भी सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। बता दें CBFC ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट भी दिया है।  

वेलकम टू द जंगल अपडेट: वेलकम टू द जंगल CBFC सर्टिफिकेट  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल फिल्म को 20 जून को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिली थी। हालांकि, सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद वेलकम टू द जंगल को CBFC सर्टिफिकेट दिया गया, साथ ही फिल्म के लगभग 18 सीन्स में बड़े बदलाव (Welcome To The Jungle Censor Board Cuts in Hindi) करने के निर्देश दिए गए हैं। अब इस फिल्म का फाइनल रन टाइम 164.50 मिनट यानी लगभग 2 घंटे 44 मिनट हो गया है।

कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की रिलीज से ठीक पहले सामने आई इस जानकारी ने दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का माहौल बना दिया है। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म में ऐसे कौन-से दृश्य और संवाद थे जिन्हें बदलने या हटाने की जरूरत महसूस हुई?
NOTE: Entertainment News in Hindi और Trending News in Hindi के जरिए बॉलीवुड, टीवी, OTT और सेलिब्रिटी जगत की सबसे चर्चित खबरों से अपडेट रहें।

Welcome To The Jungle Censor Board Cuts in Hindi: सेंसर बोर्ड ने क्या निर्देश दिए?

सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल फिल्म में राजनीतिक, सामाजिक या संवेदनशील हिस्सों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस फिल्म में मौजूद ‘कश्मीर का पानी’, ‘काला पैदा हुआ है, कोयला है’, ‘याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी’ जैसे कई डायलॉग्स के साथ-साथ कुछ सैन्य शब्दों को भी बदलने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं फिल्म में जैकलीन और दिशा पटानी के कुछ सेंशुअस सीन्स पर भी बोर्ड ने कैंची चला दी है।  

बता दें, सेंसर बोर्ड ने केवल संवाद हटाने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि कई लाइन्स को नए तरीके से लिखने के भी निर्देश दिए हैं। बोर्ड का मानना है कि ऐसे संवाद कुछ वर्गों की भावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं या विवाद का कारण बन सकते हैं।

हालांकि, फिल्म के निर्माताओं या कलाकारों की ओर से इन बदलावों को लेकर कोई बड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि फिल्म को समय पर रिलीज करने के लिए सभी जरूर बदलाव स्वीकार कर लिए गए हैं।

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट  

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कई बड़े कलाकार एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
 

Welcome To The Jungle Censor Board Cuts in Hindi: वेलकम टू द जंगल सेंसर बोर्ड कट्स

बता दें, अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ में सेंसर बोर्ड के कट्स के बाद (Welcome To The Jungle Censor Board Cuts in Hindi) फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फेमस ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं बात अक्षय कुमार की Net Worth की करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की कुल संपत्ति लगभग 2250 करोड़ रुपए के आसपास है। वे एक फिल्म से करीब 60 से 145 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वे फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स, प्रोडक्शन कंपनियों और कई व्यवसायिक निवेशों के जरिए कमाई करते हैं।

Read More:

No tags available for this post.